Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आरोग्य सेतु पर नया खुलासा

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आरोग्य सेतु पर नया खुलासा

एप उपयोग कर्ताओं की प्राइवेसी खतरे में, डाटा का हो सकता है गलत इश्तेमाल , सेना ने भी इस एप की वजह से सुरक्षा का उठाया सवाल

IMG 20200503 WA0008

आरोग्य सेतु की प्रायवेसी को लेकर राहुल गाँधी ने जो सवाल उठाए है वो मैं 14 अप्रेल को ही अपनी पोस्ट में पूछ चुका था राहुल गाँधी के सवाल पर रविशंकर प्रसाद जी ने बोला है कि इस आरोग्य सेतु एप्प को किसी निजी ऑपरेटर को आउटसोर्स नही किया है पर रविशंकर जी से यह सवाल पूछना चाहिए कि वो 30 वालंटियर कौन थे जिन्होंने इस एप्प को बनाया था

इन 30 वालंटियर में गूगल में काम कर चुके ललितेश है और मेक माय ट्रिप वाले दीप कालरा है जो 23 अप्रैल को बाकायदा इंटरव्यू देकर इस एप्प का निर्माण करने का दावा कर रहे है और जो खूबियां और बारीकियां वो बता रहे है वो वही बता सकता है जो एप्प की डेवलपमेंट टीम का हिस्सा रहा हो तो ऐसे मैं सच कौन बोल रहा है इसका जवाब कौन देगा??

इस एप्पलीकेशन की सुरक्षा पर कितना कम ध्यान दिया गया है की आप इस एप को प्ले स्टोर के अलावा apk को डायरेक्ट भी इंस्टाल कर सकते है और रिवेर्स इंजीनियरिंग करके उसकी टर्म्स और कंडीशन को भी बिना माने बिना परमिशन कोई परमिशन के हासिल कर सकते है जिससे सरकार को डाटा भी नही पहुँचेगा अब सरकार सभी निजी और सरकारी कर्मचारियों के लिए इसे अनिवार्य कर रही है तो इस बात की क्या ग्यारन्टी है कि वो सारा डाटा सही हाथो में जायेगा…!!!

भारत की सेना ने भी इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए है कोई भी इससे मिलती जुलती नाम वाली ऐप बना कर डाटा क्लोनिंग कर सकता है और देश की सुरक्षा में सेंध लगा सकता है सरकार के पास इतने बड़े डाटा को सुरक्षित रखने के लिए डाटा सेंटर भी नही है तो ऐसे में सरकार किसी निजी कंपनी के क्लाउड सर्वर का उपयोग जरुर कर रही होगी ऐसे में रविशंकर प्रसाद जी से यह 5 सवाल अवश्य पूछे जाना चाहिए

  1. इस ऐप के माध्यम से कौन सा खास डेटा एकत्र किया जाएगा ?? और किसके पास इसका एक्सेस रहेगा ??

2.यह डाटा कब तक और किस सर्वर पर सेव किया जाएगा और उन सर्वरों का मालिक कौन है सरकार या कोई ??

3.एप्प से डेटा का उपयोग करने में सरकार की क्या योजना है?

4.उन 30 वालंटियर के क्या नाम है और उनके इस एप्प के निर्माण करने के दावे मैं कितना दम है ???

5.सरकार ने ऐप की सुरक्षा के लिए किन अंतरराष्ट्रीय मानकों का उपयोग किया गया है ???

मैंने सरकार को एक सुरक्षित ऐप का आइडिया 2 महीने पहले दिया था लेकिन सरकार ने पता नही किस से ऐप बनवा ली जबकि भारत आईटी सुपर पावर है और देश के कितने ही इंजीनियर औऱ कम्पनीया इससे बेहतर और सुरक्षित ऐप बना सकने में सक्षम है पर यह सरकार न तो सुझाव मानती है और न सवालो का जवाब देती है पर कोई क्या करे “चोरी ऊपर सिनाजोरी” की आदत जो पड़ी है ईश्वर सद्बुद्धि दे

IMG 20200503 WA0007

अपूर्व भारद्वाज

संबंधित खबरें (Similar News)