Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आदिवासियों पर कुत्ते छोड़ रही है पुलिस, कई आदिवासी महिला महिलाएं हुई है घायल, माओवादियों ने किया विरोध

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आदिवासियों पर कुत्ते छोड़ रही है पुलिस, कई आदिवासी महिला महिलाएं हुई है घायल, माओवादियों ने किया विरोध
YouTube video player
माओवादी द्वारा जारी वीडियो जिसकी सत्यता की पुष्टि भूमकाल समाचार नहीं करता है

सुकमा ( भूमकाल समाचार ) पुलिस के कृत्य अब आदिवासियों के साथ इतने ज्यादा अमानवीय हो गए हैं कि ऐसा लगता है कि वह आदिवासियों को भारत के नागरिक मानना ही बंद कर चुके हैं । फोटो और साक्ष्य देते हुए माओवादियों ने आरोप लगाया है कि गांव में हमला कर पुलिस, ग्रामीणों को काटने के लिए अपने प्रशिक्षित कुत्तों को खुला छोड़ दे रही है ।

IMG 20200920 WA0008


नक्सलियों की क्रिस्टाराम कमेटी ने पर्चा जारी कर कर वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि पुलिस और डीआरजी के जवान गांव में हमला कर ग्रामीणों को जानमाल का नुकसान पहुंचा रहे हैं । माओवादियों के अनुसार सर्चिंग के बहाने पुलिस के जवान गांव की महिलाओं पर अपने कुत्ते छोड़ दे रहे हैं जिससे 5 से ज्यादा महिलाएं घायल हुई है , जिनमेँ दो की हालत गंभीर बनी हुई है ।
माओवादियों ने पर्चा में आरोप लगाया है कि ग्रामीणों को पकड़कर मारपीट करना महिलाओं के साथ मानवीय व्यवहार करना, ग्रामीणों को जेल भेज देना एकदम आम हो गया है ।

IMG 20200920 WA0010

उन्होंने आरोप लगाया है कि क्रिस्टराम थाना के अंतर्गत वेरमामोडी गांव में 1 सितम्बर को हमला कर पुलिस ने आदिवासियों का तीर धनुष और टँगीया लूट लिया । वहीं यहां से वापस लौटते हुए पुलिस ने कोमलपाड़ के दूधी जोगा और हूँगा को कैम्प ले जाकर प्रताड़ित करने , वहीं दूधी कोसी , कोवासी हडमें , मड़कम मंगड़ी, कोवासी मुक्के, मड़कम पोज्जा को पुलिस के कुत्ते द्वारा कटवाए जाने का आरोप लगाया है, इनमे से दो की हालत गम्भीर भी बताया है ।

संबंधित खबरें (Similar News)