Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आदिवासियों की विभिन्न संस्थाओं ने लोकतंत्र पर हो रहे हमले को लेकर खूंटी में की विशेष बैठक, जताई चिन्ता

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आदिवासियों की विभिन्न संस्थाओं ने लोकतंत्र पर हो रहे हमले को लेकर खूंटी में की विशेष बैठक, जताई चिन्ता

28 मार्च को प्रेमनगर तोर रोड खूंटी में लोकतंत्र पर हो रहे हमले को लेकर, एक विचार विमर्श के लिए विभिन्न आदिवासी संगठनों ने एक बैठक बुलाई। इस बैठक का आयोजन आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड जनाधिकार महासभा और जनतांत्रिक महासभा ने सयुंक्त रूप से किया। जिसमे खूंटी जिला के छः प्रखण्डों के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षीय मंडल मे बी बी चौधरी, फादर स्टेन स्वामी, टाटा से मंथन, दीपक रंजीत, सीराज दत्ता, आलोका कुजूर, कल्याण नाग, सागू मुण्डा, बा सिंह हिस्सा, रायजी मुण्डा के अलावे गाँव के लगभग 30 से 35 लोग शामिल हुए। 

IMG 20190328 WA0063

इस बैठक मे निर्णय लिया गया की हर महीने सभी मिलकर अपने अधिकार को लेकर आपस मे शहर और गांव मे लगातार काम करेगे। इनका कहना था कि चूंकि आदिवासी समाज की समस्या पर सरकार ध्यान नही दे रही, ऐसे मे वे सभी अपनी मांगों के साथ लगातार संघर्ष करते रहेगे। सरहुल तक खुंटी के इलाके, सरकार का दमन रोकने के लिए, जन संगठनो से अपील के लिए, निवेदन करेंगे, तथा राजभवन के समक्ष धरना देगे। खूंटी मे चुनाव विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा कराने की मांग के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखने के लिए जन संगठन निवेदन भी करेगे। 

IMG 20190328 154116

बैठक में सभी ने एक प्रस्ताव दिया, जिसमें निम्नलिखित बातें उल्लेखित थी। खूंटी के मामले में जन सुनवाई होना चाहिए। बाहर के मानवाधिकार संगठन को खूंटी भेजना चाहिए। 29 लोगो के उपर जो केस है उसकी वापसी की मांग आई। चुनाव के पहले एक डेलिगेशन चुनाव आयोग से मिलेगी। जिसके लिए एक टीम बनाया गया। यह टीम जल्द ही यानी 2 अप्रैल को कल्याण नाग, सागू मुण्डा, बा सिंह हस्सा, रामजी मुण्डा के नेतृत्व मे चुनाव आयोग से मिलने जाएगी। खूंटी मे फर्जी मुकदमे उठाने की मांग हूई। पुलिस दमन पर रोक लगाने की मांग की गई। खूंटी मे नेतृत्व के मसले पर स्थानीयता का सवाल प्राथमिकता का आधार होगा। हर महीने खूंटी के गांवों मे ग्राम सभा बैठक को नियमित करने का प्रयास होगा। 

कृष्ण बिहारी मिश्रा की रिपोर्ट

संबंधित खबरें (Similar News)