Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आज प्रथम पुण्यतिथि:- प्रो खैरा का स्मृति शेष हो जाना

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आज प्रथम पुण्यतिथि:- प्रो खैरा का स्मृति शेष हो जाना


अचानकमार टाइगर रिजर्व के लमनी छपरवा में आदिवासियों के बीच तीन दशक तक शिक्षा की मशाल जगाये प्रो पीडी खेरा के जीवन ज्योति एक बरस पूर्व हो गया। वे नब्बे बरस के थे।

IMG 20200923 WA0001


प्राण चड्डा

पांच दशक पहले वह दिल्ली विवि के शोधार्थियों के दल को लेकर अमरकण्टक की वादी में रहने वाले अत्यंत पिछड़ी जनजाति बैगा पर अध्ययन के लिए हर साल आते और वह उनके संग ऐसे रमे की सेवानिवृत्त होने के बाद वानप्रस्थी बन कर यहां के हो गए। वो बैगा आदिवासियों के सच्चे हमदर्द रहे, उनको वही मौके पर चिकित्सा उपलब्ध करते। हाट बाजार की अन्नदूत सेवा से जोड़ने सूत्रधार बनते। जंगल के संरक्षक बने रहे।
प्रो खेरा लमनी से रोज बस से छपरवा के स्कूल जाते और अलग अलग क्लास में अँग्रेजी पढ़ते। जिससे उनके छात्रों को नौकरी पाने की दौड़ में सहूलियत होती। मेरी उनसे बड़ी पुरानी पहचान रही। चांदनी रात में रेंजर भगत,प्रो खेरा और मैं लमनी बेरियर में साथ बैठ कर चर्चा करते। उनके कांधे पर लटके खादी के झोले में चना मुर्रा भरा रहता। जिसे वह शाम बच्चों और रात भूखे को बांटते।
वो खादी पहनते और पक्के गांधी वादी रहे।लमनी में छोटी सी कुटिया कुछ कपड़े और भोजन का सामान बस यही उनकी पूंजी बाद मरने के बाद मिली। कौन मानेगा की आज के स्वार्थ और नफरत भरी दुनिया में इस आदमी भी हो सकता है जिसके जीवन का पल-छिन जंगल में अभाव में जीते वनवासियों के नाम था।

उनकी निस्वार्थ सेवा पर भी उंगली उठती, एक बार अमरकंटक के किसी साधु ने मुझसे कहा- मुझे तो यह नक्सली लगता है। मुझे बड़ा दुख हुआ, पर मैने जबाव दिया,’आपसे धोबी के वचनों के कारण ही सीता माता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी होगी। वह बहुत शर्मिंदा हुये, मुझसे वचन लिया कभी इस किस्से को उनके नाम से नहीं जोड़ना।
आदमी की उम्र तय है,जो जन्म लेता है उसको जाना होता है। बाप की जगह बेटा, गुरु की जगह शिष्य ले लेता है, अफसर की जगह नया अफसर आ जाता है, लेकिन आदिवासी के पिता तुल्य प्रो पीडी खेरा जैसा कोई और बनेगा,यह नामुमकिन है।

IMG 20200704 WA0002

प्राण चड्डा

संबंधित खबरें (Similar News)