Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अच्छी खबर…और अब तेलंगाना की बिजली से रोशन हुआ छत्तीसगढ़ का ये गांव, 70 साल में पहली बार जला बल्ब

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अच्छी खबर…और अब तेलंगाना की बिजली से रोशन हुआ छत्तीसगढ़ का ये गांव, 70 साल में पहली बार जला बल्ब
IMG 20200504 WA0006

अक्कू खान

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर इलाके से एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। आजादी के 70 साल बाद पहली बार सुकमा के नक्सल प्रभावित गोलापल्ली गांव सरकारी बिजली से रोशन हुआ है। यहां अब तक बिजली नहीं आई थी। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण यहां ना तो बिजली आई थी और ना ही बुनियादी सुविधाएं, लेकिन मंत्री कवासी लखमा की पहल ने गांव को रोशन कर दिया है। बिजली आते ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई और गांव का अंधकार दूर हो गया।*

सुकमा का घोर नक्सल प्रभावित इलाका गोलापल्ली जहां पहुंचना भी मुश्किल है। आजादी के वर्षों बाद भी यहां पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां तक कि बिजली भी नहीं पहुंची थी। अब जाकर सरकार ने ‘अंधकार’ मिटाने के प्रयास शुरू किए। सूबे के मंत्री कवासी लखमा ने इस गांव तक बिजली पहुंचाने की पहल की। इसको लेकर प्रदेश सरकार और तेलंगाना सरकार से लगातार बातचीत के बाद आखिरकार गोलापल्ली गांव बिजली से रोशन हो गया है। यहां पर आसपास दर्जनों गांव है, जहां बिजली नहीं पहुंची है।

IMG 20200504 WA0004

राज्य के अंतिम छोर पर बसा गांव मरईगुड़ा को रोशन करने के लिए तेलंगाना से बिजली ली गई। तेलंगाना की सीमा पर स्थित गांव में बिजली है, लेकिन छत्तीसगढ़ का मरईगुड़ा अब तक अंधेरे में था। इसलिए तेलंगाना सरकार से बिजली लेकर इस गांव को रोशन किया गया। इसी तरह गोलापल्ली में बिजली पहुंचाने के लिए प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा ने तेलंगाना सरकार से बातचीत की और मदद मांगी, जिसका नतीजा हुआ कि गांव में बिजली पहुंच गई।

गोलापल्ली वो इलाका है जहां सामान्य दिनों में पहुंच पाना काफी मुश्किल है। यह नक्सल प्रभावित इलाका है और यहां अक्सर नक्सली गतिविधियों की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के लिए इस गांव तक बिजली पहुंचाना, चुनौती भरा था। इसलिए जवानों की सुरक्षा में बिजली पहुंचाने का काम किया गया। कोंटा के जनपद अध्यक्ष सुन्नम नागेश ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार गोलापल्ली में बिजली पहुंची है। उन्होंने इसके लिए मंत्री कवासी लखमा का आभार जताया।

images 43

मंत्री कवासी लखमा कहते हैं कि वह पिछले कई सालों से इन इलाकों में बिजली पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहे थे।  लखमा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और इसके बाद मैंने ये प्रयास तेज कर दिया।  लिहाजा गोलापल्ली में पहली बार बिजली पहुंची है।  वहां के लोग बहुत खुश हैं।  अब वहां पर स्कूल भी खोली जाएगी।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से उन्होंने वादा किया था, बिजली पहुंचाकर यह वादा उन्होंने पूरा किया है।

संबंधित खबरें (Similar News)