Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अग्नि कार्यकर्ता के भाई ने पांच वर्षीय मासूम से की छेड़खानी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अग्नि कार्यकर्ता के भाई ने  पांच वर्षीय मासूम से की छेड़खानी

आदिवासी समाज के हस्तक्षेप के बाद दो दिन बाद मामला दर्ज

IMG 20200710 WA0008
फोटो: प्रतीकात्मक

कोंटा (भूमकाल समाचार ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के कोंटा अस्पताल पारा में 2 दिन पहले एक किराना दुकान संचालक के द्वारा दुकान में सामान खरीदने आई 5 वर्ष की आदिवासी बालिका के अंगों के साथ छेड़खानी किया, जिसके बाद बच्ची वहाँ से रोते हुए अपने घर भाग गई, बच्ची की माँ और मोहल्ले की औरतें रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंचे, पर जांच के नाम पर नही लिखी पुलिस ने रिपोर्ट ।

घटना के दो दिन बाद बच्ची के मामा के घर आने के बाद आदिवासी कोया समाज के ब्लाक अध्यक्ष संजय सोढ़ी सहित समाज के नेता जब थाना पहुंचे तब 9 तारीख को दर्ज की गई रिपोर्ट । तब घटना के दो दिन बाद नाबालिक का मेडिकल टेस्ट कराया, वही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोंटा थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने बताया कि 7 जुलाई की शाम अस्पताल पारा में रहने वाली एक 5 वर्षीय मासूम सामान खरीदने के लिए किराना दुकान संचालक संदीप नायडू 27 वर्ष की दुकान में शाम 5 बजे पहुँची, जहां पर आरोपी ने घर मे कोई नही होने का फायदा उठाते हुए बच्ची को मिठाई का लालच देकर दुकान में बुलाया, उसके बाद उसने बच्ची का कपड़ा उतारकर उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, जिसके बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुँची, जहाँ मामले की जानकारी परिजनों को बताया गया, जिसके बाद परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर धारा 376(क ख) 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया ।

ज्ञात हो कि आरोपी का भाई अग्नि नामक संस्था का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। साथ ही पिछली भाजपा कार्यकाल में मुख्यमंत्री बंगले तक सीधी पहुंच रखने वाले सामाजिक एकता मंच और अग्नि जैसे विवादित संस्था के संस्थापकों में से एक व सलवाजुड़ुम के बड़े नेता पी विजय का सगा भतीजा है । ज्ञात हो कि अग्नि संस्था बस्तर के कुख्यात आईजी एसआरपी कल्लूरी द्वारा बनाया गया था, जिनका काम पुलिस के साथ व संरक्षण में नक्सलियों के नाम पर आदिवासी अत्याचार का विरोध करने वालों पर कहर ढाना था ।

फिलहाल इस घटना को लेकर आदिवासी कोया समाज आक्रोशित है और पुलिस के रवैए के खिलाफ कोंटा में विरोध प्रदर्शन होने की आशंका भी है ।

संबंधित खबरें (Similar News)