Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अंतरराष्ट्रीय सिरपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अंतरराष्ट्रीय सिरपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
IMG 20201206 WA0000 1

रायपुर, 6 दिसम्बर 2020। अंतरराष्ट्रीय सिरपुर महोत्सव को लेकर रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित वाईएमसीए सभागार में रविवार को आयोजन समिति की बैठक आयोजित किया गया। डॉ बाबा साहब अम्बेडकर के 64 वें महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर आयोजित बैठक में श्रद्धांजलि दिया गया। सिरपुर महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्यता प्रदान करने के लिए समिति के पदाधिकारियों के साथ चर्चा किया गया जिसमें सिरपुर महोत्सव को लेकर विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भागीदारी लिया। सिरपुर महोत्सव का आयोजन आगामी मार्च 12,13 व 14 को आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर सिरपुर में आयोजन समिति के सदस्यों को विभागवार जिम्मेदारी को लेकर चर्चा किया गया। वही आयोजन में सभी समाज के सदस्यों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए भी समन्वय समिति पर विचार किया गया।

तीन दिवसीय महोत्सव में देश, विदेश व प्रदेश के सामाजिक धार्मिक, राजनीतिक, कला, संस्कृति, साहित्य, स्थापत्य कला से जुड़े हुए बुद्धिजीवी एवं शोधार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या में लोक-संगीत, संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

राजधानी के वाईएमसीए सभा भवन में आयोजन समिति के पदाधिकारियों में रघुनंदन, शगुन लाल वर्मा, डॉ नरेश साहू, हेमंत जोशी, बिनिका दुर्गम, रवि मिलन, कृष्ण कुमार पैकरा, विनोद बांधे, अग्निश देव, अनिल कोरी व डॉ रमेश सुखदेवे सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रवक्ता सिरपुर आयोजन समिति,, डॉ नरेश साहू , डॉ जितेंद्र सोनकर

संबंधित खबरें (Similar News)