Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

HIV संक्रमित नाबालिग बच्चियों को कमरे में बंद कर पीटा

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
HIV संक्रमित नाबालिग बच्चियों को कमरे में बंद कर पीटा
IMG 20200817 WA0004

प्रफुल्ल ठाकुर

छत्तीसगढ़ सरकार में गजब मर्द अफसर हैं भाई। बिलासपुर की ‘अपना घर’ संस्था संस्था में रह रहीं 14 HIV संक्रमित नाबालिग बच्चियों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सुरेश सिंह, पार्वती वर्मा और सरकंडा थाने का टी आई सनी परात्रे ने कमरे में बंद कर मारपीट की है। बच्चियों को लहूलुहान होते तक मारा गया है। कमरे में अभी भी खून के छीटे और अबोध बच्चियों की टूटी हुई चूड़ियां-कंगन पड़े हैं। इनमें से की बच्चियां मानसिक रूप से कमजोर हैं। उन बच्चियों को भी नहीं बक्शा गया है।

बच्चियां ‘अपना घर’ घर छोड़ना नहीं चाहती और अधिकारी हैं कि उन्हें संस्था खाली कराने पर आमादा हैं। अधिकारियों की यह जबरदस्ती केवल इसलिए, क्योंकि उन्हें मांगने पर रिश्वत नहीं दी गई। बिना नोटिस के अधिकारी आज संस्था खाली कराने पहुंच गए और बच्चियों, संस्था की अधीक्षक और अधिकवक्ता प्रियंका शुक्ला के साथ जमकर मारपीट की गई। संस्था को बच्चियों से खाली करा दिया गया है। बच्चियों को बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया है, जहां अपराधी नाबालिग बच्चों को सुधार के लिए रखा जाता है। अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें पहले सरकंडा थाने और बाद भी सकरी थाना ले जाया गया है। उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया जा रहा है।

IMG 20200817 WA0005

ये कैसा देश बना रहे हैं हम। जहां न्याय मांगने वाला प्रताड़ित होता है और अन्याय करने वालों का सब समर्थन करते हैं। कैसा सड़ा हुया सिस्टम है ये और कैसी असंवेदनशील सरकार, जिसे HIV संक्रमित बच्चियों पर भी तरस नहीं आता। गुंडे अधिकारी भेजकर पीड़ित, नाबालिग और मानसिक विक्षिप्त बच्चियों के साथ मारपीट करती हैं। कैसे नपुंशक अधिकारी हैं, जो उन बच्चियों को कमरा बंद करके मारे हैं और कैसी नपुंशक सरकार है जो तमाशा तो देख रही है, मगर कुछ बोल नहीं रही है। किस तरह असंवेदनाओं के बीच हम जी रहे हैं। घिन आती है ऐसे सिस्टम पर। ऐसे अधिकारी और ऐसी सरकारों पर।।

FB IMG 1597672726276

प्रफुल्ल ठाकुर

संबंधित खबरें (Similar News)