Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सरकार जवाब दे स्कूली छात्रों के एन्काउंटर मामले में पुलिस ने पहले झूठ बोला था या अब : कांग्रेस

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सरकार जवाब दे स्कूली छात्रों के एन्काउंटर मामले में पुलिस ने पहले झूठ बोला था या अब : कांग्रेस

बुरगुम में स्कूली बच्चों के फर्जी एन्काउंटर मामले को पुलिस द्वारा उच्च न्यायालय में नकारने के बाद कांग्रेस ने पुलिस और भाजपा सरकार को एक बार फिर कटघरे में खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि स्कूली छात्र सोनकू और बिजलू की मौत पुलिस एन्काउंटर में नही हुई तो पुलिस अधीक्षक ने डीआरजी के जवानो द्वारा एन्काउंटर में इन बच्चों के मारे जाने की बात क्यों कहा था।

इन बच्चों के शवों के पास से पुलिस ने गोली, हथियार, बम आदि विस्फोटक सामाग्री की जप्ती की बाते पत्रकारवार्ता में क्यों कहा था? पुलिस ने किसके बचाव के लिये एन्काउंटर की कहानी गढ़ी थी? बच्चों का हत्यारा कौन है? इन मासूम बच्चों से किसी की क्या दुश्मनी थी?

सरकार जवाब दें कि पुलिस ने पहले झूठ बोला था या अब झूठ बोल रही है। यदि इन बच्चों की हत्या अज्ञात लोगो ने की थी फिर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय इन बच्चों की मौत पुलिस एन्काउंटर में होना कहने की पीछे पुलिस का मंतव्य क्या था? यह भी सामने आना चाहिये, इनकी किसी ने हत्या की थी तो पुलिस ने साक्ष्य को छुपाया क्यों? साक्ष्य छुपाने के लिये और गलत बयानी के लिये जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायें। बस्तर में पुलिस की अराजकता के तथ्य बार-बार सामने आने के बाद भी राज्य की भाजपा सरकार रहस्यमय ढंग से चुप क्यों? पुलिस की करतूतों के सामने सरकार बेबश और बेचारी क्यों बनी है?

संबंधित खबरें (Similar News)