छत्तीसगढ़

सूरजपुर में एनएमडीसी की प्रस्तावित खनन परियोजना को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में हिंसक झड़प

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के मदननगर में एनएमडीसी की प्रस्तावित खनन परियोजना को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से प्रस्तावित खनन परियोजना और उससे जुड़े भूमि सीमांकन का विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए तथा सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा।

पुलिस का कहना है कि उसकी टीम लंबित मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस बल प्रस्तावित खनन परियोजना से संबंधित प्रशासनिक कार्रवाई को सुरक्षा देने पहुंचा था। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *