छत्तीसगढ़

‘भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए खतरा, जिम्मेदार पत्रकारिता समय की जरूरत’ — रायपुर प्रेस क्लब में बोले जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

cd6568e0 1539 44f9 9e93 9629a77ec24f

रायपुर/भूमकाल समाचार।
डिजिटल दौर में मीडिया की बदलती चुनौतियों और पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में गंभीर चर्चा हुई। इस दौरान जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि “अटेंशन की होड़ में बढ़ती भ्रामक खबरें लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय हैं।”

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच तथ्यपरक, संतुलित और जिम्मेदार पत्रकारिता ही मीडिया की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पत्रकारों से तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा भी मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकारों ने मीडिया और जनसंपर्क विभाग के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और नियमित संवाद को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक बताया।

edf49c59 9c24 4e9d 8bfa bb553206094f

बैठक में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की चुनौतियों, प्रेस क्लब के विकास और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भूमकाल समाचार की टिप्पणी:
भ्रामक खबरों पर चिंता जताना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ ही यह भी आवश्यक है कि सूचना तक समान पहुंच, सरकारी तंत्र की पारदर्शिता और पत्रकारों की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो। लोकतंत्र में विश्वसनीय पत्रकारिता तभी मजबूत होगी, जब तथ्य सामने लाने वाले पत्रकार बिना किसी दबाव के अपना काम कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *