Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

2500 वकीलों को बार कौंसिल ने दी 3-3 हजार की मदद सरकार से की मांग : हर वकील को 10000 रुपये महीने की मदद दो

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
2500 वकीलों को बार कौंसिल ने दी 3-3 हजार की मदद सरकार से की मांग : हर वकील को 10000 रुपये महीने की मदद दो
IMG 20200704 WA0004 01

छत्तीसगढ़ राज्य बार कौंसिल ने कोरोना महामारी और उसके चलते हुए लॉक डाउन में अधिवक्ताओं की आजीविका को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सभी अधिवक्ताओं को लॉक डाउन की अवधि के दौरान 10000 रूपये प्रति माह आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग शासन से की है। इस संबंध में बार कौंसिल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक ज्ञापन भी सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में बार कौंसिल के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चंदेल, सदस्य भरत लाल लोनिया, बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रवि पाण्डेय तथा अधिवक्ता मनोहर चौहान शामिल थे।

मुख्यमंत्री बघेल के साथ बार कौंसिल अध्यक्ष चंदेल की सौजन्य मुलाक़ात की जानकारी देते हुए कौंसिल के सचिव अमित वर्मा ने बताया कि बार कौंसिल की ओर से चंदेल ने छत्तीसगढ़ शासन से प्रत्येक अधिवक्ता का 40 लाख रूपये का जीवन बीमा करने, उनके परिवारजनों का 15 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा करने और अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु कार्पस मनी भी प्रदान किए जाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि इन मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि बार कौंसिल द्वारा अभी तक लगभग 2500 अधिवक्ताओं को 3-3 हजार रुपयों की आर्थिक सहायता दी गई है, लेकिन शासन से इसके लिए कोई अनुदान अभी तक बार कौंसिल को नहीं मिला है। राज्य में लगभग 28000 अधिवक्ता पंजीकृत हैं और कोरोना महामारी और लॉक डाउन के कारण उनकी आजीविका का बहुत नुकसान हुआ है. इस समय इनमें से अधिकांश को तुरंत सहायता की जरूरत है तथा बार कौंसिल द्वारा उन्हें राहत पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है ।

संबंधित खबरें (Similar News)