Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

हिंदू राष्ट्र बनाऐंगे

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
हिंदू राष्ट्र बनाऐंगे

मनीष सिंह

ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ हिन्दू राष्ट्र- (पार्ट 1)

मितरों

कोई 13.5 बिलियन वर्ष पहले, टाइम- स्पेस- एनर्जी- मैटर अस्तित्व में आये। एक जोरदार विस्फोट हुआ। इसे बिग बैंग कहते है।

जोर की भूम की आवाज आई।
टाइम-स्पेस-एनर्जी-मैटर से साउंड निकला-

“हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे”

लेकिन बना नही सके।
●●
कोई दस बिलियन वर्ष पहले एनर्जी और मैटर ने अणु परमाणु में ढलना शुरू किया।

एलिमेंट्स बने कोई 110 प्रकार के – फिर इनने आपस मे जमना- मिलना शुरू किया। गैलेक्सी, तारामंडल, अगणित सूरज चांद बने। सबने मिलकर कहा-

“हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे”
मगर बना नही सके।
●●
कोई 6 बिलियन साल पहले धरती नाम के प्लेनेट पर अणु परमाणु जुड़ने लगे।

पानी बना, समुद्र हुआ। उसमे कार्बन नाम का तत्व दूसरो से मिलकर लम्बी लम्बी चेन बनाने लगा। इससे जीवन का जन्म हुआ।

पहले वायरस आये, फिर बैक्टीरिया, फिर प्रोटोजोआ, मल्टीसेलूलर जीव —

वायरस चिल्लाया- हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे।
सारे जीव चिल्लाए- हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे।

मगर बना न सके।
●●
समुद्र में मछलियां बनी। कुछ मछली जमीन पर आ गयी। सदा जमीन पर ही रहने लगी।

उसमे से कुछ छोटे है,
कुछ बहुत बड़े हो गए।

बड़े वाले बहुते बड़े हो गए, डायनासौर कहलाये। सबने मिलकर जोर लगाया , संकल्प लिया –
“हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे”

तभी एक उल्का गिर गयी।
तो वो बना न सके
●●
तो प्रभु प्रकोप से डायनासौर खत्म हुए, एक चूहा था। वह बड़ा होने लगा।

उछलता कूदता, पेड़ों पर चढ़ता। होमिनिड कहते थे। उससे बड़े बड़े कपि बनना शुरू किए।

मंकी, चिमपजी, ओरांगुटान, गोरिल्ला- सबने कहा- “हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे”

मगर बना न सके
●●
इन वानरों के बीच से अफ्रीका के एक कोने में एक नया जीव हुआ। गुफाओं में रहता, जानवर मारकर खाता, उनकी खाल पहन लेता।

वह कट्टर सनातनी था। सनातन, याने जो आदि काल से कंटिन्यू हो। और आदिकाल से कन्टीयूँ बस एक ही संकल्प था।

जो इस वानरसुत का संकल्प था। दिन रात, बस एक ही धुन- हिन्दू राष्ट्र बनाना है।

वह जीव दृढ़ निश्चयी था।
सँघर्ष शील था।

वह पुण्यभूमि की तलाश में था। कबीले लेकर निकल पड़ा। समुद्र पार किए , पहाड़ लांघे, तमाम खतरों का सामना किया क्यो-

“हिन्दू राष्ट्र बनाना है”
●●
आखिरकार 10 लाख साल के बाद उसे वह पुण्य भूमि मिली। हिमालय से हिन्द महासागर के बीच, उस पुण्य भूमि में एग्जेक्टली वही लक्षण थे, जो बिग बैंग के समय हिन्दू राष्ट्र के बताए गए थे।

इंसान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

चटपट वहां झंडा लहराने वाला था, की तभी नदी के पार उसने देखा।

कुछ लोग मुल्ला राष्ट्र बना रहे थे।
●●
ढेंन्टेनेंन

(सँघर्ष दूसरी क़िस्त में जारी आहे)

1005805123 1

मनीष सिंह

संबंधित खबरें (Similar News)