Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सड़क के बीच बिजली खम्बा से प्रशासन बेखबर,राहगीर व ग्रामीण परेशान

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सड़क के बीच बिजली खम्बा से प्रशासन बेखबर,राहगीर व ग्रामीण परेशान
IMG 20200711 WA0017

छोटे कापसी (भूमकाल समाचार) : हरनगढ़ ग्राम के मुख्य मार्ग के समीप सड़क पारा उचित मूल्य की दुकान के सामने से गुजरने वाली सी.सी सड़क के बीचों-बीच लगे बिजली खम्बे से जहां एक ओर प्रशासन बेखबर है वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों व राहगीरों के लिए यह मुसीबत का सबब बना हुआ है। सड़क पारा के रहवासि कवंर सिंह व रघु उसेंडी का कहना है ग्राम पंचायत के द्वारा ग्रामीणों एवं राहगीरों की आवाजाही सोहिलियत के लिए पिछले कार्यकाल में ग्राम पंचायत के द्वारा सी.सी सड़क का निमार्ण ग्राम वासियों के सुविधा सुचारू बनाने के लिए सड़क बना कर अपना हित साधा है। परंतु सड़क के बीचों-बीच लगे इस बिजली पोल के कारण कई बाइक सवारों के चोटिल व घायल होने तथा वाहन चालकों की टक्कर हो चुकी है। यह बिजली खम्बा प्रतिदिन लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं ग्राम पंचायत तथा प्रशासनिक अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में गहरी नींद में सोए हुए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस सड़क मार्ग से कापसी,तहसील पखांजूर,ग्राम पंचायत कार्यालय,मुख्य मार्ग गांव के लोगों को जाना पड़ता है। रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए इसी सड़क पर रोजाना सैकड़ो लोग व वाहन गुजरते हैं। इसे विडंबना ही कहिए कस्बा के शासकीय हाई स्कूल, माध्यमिक व प्राथमिक स्कूल सहित पंचायत भवन और मुख्य मार्ग इसी पर स्थित हैं और सेकड़ो स्कूली छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से स्कूलों में आते जाते हैं।

मोहल्ले वासियों ने सड़क के बीचों बीच लगे खम्बे को सम्बंधित विभाग व् ग्राम पंचायत से शीघ्र उक्त समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने व बिजली पोल को हटाने की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों ने कहा कि सी.सी रोड़ बनाते समय भी पारा वासियों ने इसका विरोध किया था। ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि के अस्वाशन दिया था को ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कर खम्बे को हटाने के लिए राशि निकल कर विभाग से सम्पर्क किया जाएगा पर आज तक समस्या का समाधान नही हुआ।

इस संबंध पर ग्राम पंचायत हरनगढ़ सरपंच फरसु नरेटी ने बतलाया कि बिजली खम्बे को हटाने के लिए विधुत विभाग को आवेदन दिया गया था और ग्राम सुराज में भी आवेदन किया गया था पर आज तक क्यो नही हटा पता करवाता हूँ।

IMG 20200711 WA0012 01

राजदीप शर्मा

संबंधित खबरें (Similar News)