Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सैकड़ों लोगों ने वनाधिकारों के लिए प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट से करेंगे शिकायत

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सैकड़ों लोगों ने वनाधिकारों के लिए प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट से करेंगे शिकायत
IMG 20190905 WA0004

कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के रैनपुर, केराकछार और कुटेलमुड़ा पंचायत के सैंकड़ों लोगों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में रैली निकालकर पाली जनपद कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा जनपद के अधिकारियों को वनाधिकार के आवेदन पत्रों की पावती देने के लिए मजबूर किया। इस प्रदर्शन की अगुआई माकपा जिला सचिव प्रशांत झा, राज्य समिति सदस्य सुखरंजन नंदी, छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेता राकेश चौहान और टीसी सूरज ने किया।

इसके पूर्व प्रदर्शनकारी आदिवासी कई बार अपनी पंचायतों में में वनभूमि के पट्टों के लिए साक्ष्यों के साथ आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी इसकी पावती नहीं दी गई। केराकछार के परमेश्वर ने कहा कि पट्टा दिलाने के नाम पर पंचायत प्रतिनिधि, राजस्व और वन विभाग के कर्मचारी हजारों रुपये उनसे अवैध रूप से वसूल कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पूर्व में दिए गए आवेदन पत्रों की वस्तुस्थिति के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं।

रैनपुर के आदिवासी किसान मुखराम ने बताया कि पिछले माह गोठान-निर्माण के नाम पर जिस वनभूमि पर वे पीढ़ियों से बेस हुए हैं, वहां से उन्हें बेदखल करने के लिए उनके घरों को तोड़ दिया गया है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने मकान भी शामिल हैं, जिसके निर्माण के लिए पंचायत ने ही अनुमति और राशि दी थी।

माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने आरोप लगाया कि वनभूमि का पट्टा देने के बहाए आदिवासियों को जबरन उजाड़ा जा रहा है, जबकि बेदखली के अपने आदेश पर स्वयं सुप्रीम कोर्ट ने ही स्टे दे रखा है। उन्होंने कहा कि इस अन्याय की शिकायत माकपा सुप्रीम कोर्ट से भी करने जा रही है। इस क्षेत्र में वनभूमि पर काबिज आदिवासियों को पट्टा देने की मांग के साथ ही जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारी को सौंपे अपने ज्ञापन में माकपा ने तोड़फोड़ करने वाले अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की है।

संबंधित खबरें (Similar News)