Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सुप्रीम कोर्ट नें जेलों में बंद विचाराधीन और 7 साल तक सजायाप्ता बंदियों को रिहा करने के लिये जारी किये गये गाईड लाईन का बघेल सरकार पालन नहीं कर रही है, अभी तक ऐसे एक भी बंदी को जेलों से रिहा नहीं किया गया है

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सुप्रीम कोर्ट नें जेलों में बंद विचाराधीन और 7 साल तक सजायाप्ता बंदियों को रिहा करने के लिये जारी किये गये गाईड लाईन का बघेल सरकार पालन नहीं कर रही है, अभी तक ऐसे एक भी बंदी को जेलों से रिहा नहीं किया गया है
images 28

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये पूरा देश 21 दिन के लाक डाऊन में है मगर छत्तीसगढ़ की सरकार वैश्विक महामारी को रोकने के लिये गंभीर नजर नहीं आ रही है – छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच

वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिये प्रधानमंत्री मोदी जी की अपील पर पूरा देश 21 दिनों के लाकडाऊन पर है कुछ दिनों पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने जेलों में बंदियों की भारी भीड़ के कारण संक्रमण फैलने के खतरे को ध्यान में रखते हुए गाईड लाईन जारी किया था जिसके अनुसार जेलों में बंद विचाराधीन बंदियों और 7 साल तक की सजा प्राप्त बंदियों को पेरोल या अन्य तरीके से रिहा करने के लिये निर्देश दिये हैं
छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने राज्य के भूपेश बघेल सरकार पर कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार नें सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाईन के अनुसार एक बंदी को भी जेल से रिहा नहीं किया है जबकि राज्य की जेलों में बंदियों की भारी भीड़ है जहां लाकडाऊन के निर्देशों का पालन किया जाना संभव नहीं है ऐसे में किसी के भी वायरस के चपेट में आ जाने से स्थिति को संभाल पाना काफी कठिन हो जायेगा

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाईन के अनुसार जेलों में बंद विचाराधीन और 7 साल तक सजा प्राप्त बंदियों को कोरोना वायरस की जांच करके तत्काल रिहा करने की मांग किया है

IMG 20200326 WA0004

एड. राजकुमार गुप्त

संबंधित खबरें (Similar News)