Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सीएमडीसी, एनएमडीसी ने की छत्तीसगढ मुख्यमंत्री से मुलाकात

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सीएमडीसी, एनएमडीसी ने की छत्तीसगढ मुख्यमंत्री से मुलाकात
IMG 20200909 WA0002


श्री सुमित देब, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी लिमिटेड ने आज रायपुर में छत्तीसगढ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। एनएमडीसी के सीएमडी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनकी छत्तीसगढ के माननीय मुख्य मंत्री से यह पहली मुलाकात थी। बैठक के दौरान श्री सुमित देब ने छत्तीसगढ में चल रही एनएमडीसी की विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। माननीय मुख्य मंत्री ने एनएमडीसी द्वारा छत्तीससगढ में किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। दोनों के बीच नगरनार में स्टील प्लांट में चल रही गतिविधियों के बारे में भी चर्चा हुई एवं यह निर्णय लिया गया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई छत्तीसगढ एवं देश के हित को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ में नई खानों एवं विशेष रूप से लौह अयस्क डिपॉजिट सं 4 के बारे में भी चर्चा हुई तथा इस बारे में छत्तीसगढ सरकार से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर आज एनएमडीसी ने छतीसगढ सरकार के कोविड राहत कोष में 10 करोड रुपए की राशि का योगदान दिया एवं साथ ही भविष्य में भी अपनी अधिकतम सीएसआर गतिविधियां छत्तीसगढ के विकास के लिए करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संबंधित खबरें (Similar News)