Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सिलेगर हत्याकांड की सच्चाई छुपाने भूपेश सरकार उतर आई पूरी बेशर्मी पर, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, समाज के नेताओं को भी जाने से रोका

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सिलेगर हत्याकांड की सच्चाई छुपाने भूपेश सरकार उतर आई पूरी बेशर्मी पर, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, समाज के नेताओं को भी जाने से रोका
1312782F 1759 4BDF BEFD 3241C5748E9E

कांकेर ( भूमकाल समाचार ) सिलगेर मामले में भूपेश जी तो रमन सिंह से भी ज्यादा निर्दयी निकले। देशभर में हल्ला मचा है उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा। आदिवासियों के नरसंहार पर अभी तक ना तो भूपेश बघेल ने संवेदना के दो शब्द कहे हैं और ना ही राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की है । इधर 3 आदिवासियों के मारे जाने को लेकर आदिवासियों का आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया है और आज 30,000 से ज्यादा बड़ी संख्या में आसपास के सैकड़ों गांव के लोगों के इकट्ठा होने की खबर है । जबकि घटनास्थल तक जाने की कोशिश कर रहे समाज और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और वरिष्ठ समाजसेवियों को अनाधिकृत तौर पर विभिन्न स्थानों पर रोके जाने की कोशिश की जा रही है ।

BC0D1F99 807D 444F A3E7 C3963F1DBB9B


पता चला है कि आदिवासी नेत्री सोनी सोरी को पिछले 7 दिनों से स्थानीय प्रशासन ने नियम के विरुद्ध उन्हें तरह-तरह का नोटिस देकर घर में ही कैद कर रखा है । वही घटनास्थल में fact-finding के लिए जाने की कोशिश कर रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध समाजसेवी ज्यां द्रेज और बेला भाटिया को पिछले 6 दिनों से लगातार बहाना बनाकर रोके जाने की कोशिश की जा रही है । इस बीच इनमें बीजापुर के एक रेस्ट हाउस में 2 रात तक अनाधिकृत तौर से बंद कर दिए जाने की भी खबर है । कल 21 मई को बेला भाटिया ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्हें भारी कशमकश के बाद सिलेगर जाने की अनुमति मिली है मगर आज की सूचना है कि उन्हें अभी भी जाने से रोका गया है । इधर एक अन्य सूचना के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और आदिवासी नेता मनीष कुंजाम को भी पहले भैरमगढ़ में फिर बाद में बीजापुर में रोके जाने की खबर है ।

6D2721F4 D624 43C9 B7AB 1E92785913AE


इधर आप पार्टी के नेता देवलाल नरेटी ने भी फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से बताया है कि उन्हें और उनके साथियों को आज सुबह से कोड़ेनार थाना में बिठा कर रख लिया गया है और उनकी गाड़ी को भी थाने के भीतर कर लिया गया है उन्हें थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया है कि ऐसा करने के लिए उन्हें रायपुर से आदेश मिला है ।

5564454D 02E7 402E 9C40 DDF0131F810C


यह सब करके भूपेश बघेल ने निश्चित रूप से यह संदेश दे दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के पिछले 15 साल की सत्ता के अनुरूप ही आदिवासियों के खिलाफ चलेंगे । आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार के लिए उन पर क्या दबाव है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो चला है । इधर कुछ पत्रकारों ने भी आरोप लगाया है कि उन्हें भी कई अलग-अलग स्थानों से घटनास्थल में जाने से पुलिस ने रोका है और वापस कर दिया गया है । सवाल उठना लाजमी है कि भूपेश की सरकार की पुलिस और प्रशासन खेल खेल में 3 आदिवासियों की निर्ममता से हत्या करने के बाद आखिर और क्या गुंताडा करने में लगी हुई है जिसे वह पूरे देश से और अंतरराष्ट्रीय जगत से छिपाना चाहती है ?

इधर आंदोलनरत ग्रामीणों ने राज्यपाल श्रीमती अनुसुईया उइके को पत्र लिखकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं आदिवासियों पर गोली चलाई जाने और 3 आदिवासियों की निर्मम हत्या करने के मामले की उच्च स्तरीय जांच व कार्यवाही करने की मांग की है ।

संबंधित खबरें (Similar News)