Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सिंचाई पंपों में नये कनेक्शन के लिये सरकार द्वारा फंड नहीं देने के कारण आर्थिक बोझ से किसान परेशान

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सिंचाई पंपों में नये कनेक्शन के लिये सरकार द्वारा फंड नहीं देने के कारण आर्थिक बोझ से किसान परेशान

दुर्ग । कृषक जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत सिंचाई पंपों के हर नये कनेक्शन के लिये राज्य सरकार द्वारा 1 लाख रूपये का अनुदान राशि दी जाती है । राज्य में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनने के बाद 10 माह में सरकार द्वारा जीवन ज्योति योजना में फण्ड जारी नहीं किये जाने से नये कनेक्शन के लिये आवेदन लगाने वाले प्रदेश के विशेषकर अनावृष्टि से प्रभावित दुर्ग संभाग के हजारों किसान परेशान है ।

       फंड के अभाव में बिजली कंपनी द्वारा आवेदक किसानों को ट्रांसफार्मर और पोल लगाकर तार खींचने के नाम पर हजारों रूपये जमा करने के लिये डिमांड थमाया जा रहा है, पानी के लिये तरस रहे कुछ किसान मजबूरी डिमांड की गई राशि को जमा भी कर रहे हैं ।

                  छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कर्ज माफ करके और 25 सौ रूपये के दर से धान खरीदने किसान हितैषी होने का प्रचार करने वाली सरकार के पास कृषक जीवन ज्योति योजना में नये कनेक्शन के लिये अनुदान की राशि जमा करने के लिये राशि नहीं बची है ।

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष ने योजना के लिये तत्काल फंड आबंटित करने और फंड न होने के कारण जिन किसानों ने नया कनेक्शन के लिये राशि जमा किया है उनकी पूरी राशि वापस करने की मांग की है ।

छग राज्य विद्युत नियामक आयोग के 2016 और 2018 के आदेशों के अनुसार सिंचाई पंपों के नये कनेक्शन के आवेदन पर प्रति एचपी सिर्फ 8 सौ रूपयों की डिमांड बिजली कंपनी द्वारा आवेदक किसानों से की जा सकती है, कनेक्शन देने के लिये पोल, तार, ट्रासफार्मर आदि का संपूर्ण खर्च बिजली कंपनी को ही वहन करना है

“नये कनेक्शन के लिये आवेदन करने पर बिजली कंपनी द्वारा जिन किसानों को हजारों रूपयों का डिमांड दिया गया है वे डिमांड की फोटोकापी के साथ तत्काल संपर्क करें”

IMG 20190830 WA0030

एड. राजकुमार गुप्त

संबंधित खबरें (Similar News)