Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सर्वोच्च न्यायालय के आदिवासी विरोधी निर्णय के खिलाफ एवं अन्य मांगो के लिये 19 जुलाई को मैनपुर में एक दिवसीय धरना : आदिवासी भारत महासभा.

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सर्वोच्च न्यायालय के आदिवासी विरोधी निर्णय के खिलाफ एवं अन्य मांगो के लिये 19 जुलाई को मैनपुर में एक दिवसीय धरना : आदिवासी भारत महासभा.

13 फरवरी 2019 का आदेश आदिवासियों के हित में नहीं : आदिवासी अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों

IMG 20190712 194127

भारत या अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आने वाली उत्पीडित व शोषित तबकों की आबादी 12 . 5 करोड़ से ज्यादा है । भारत में अंग्रेजी उपनिवेशियों ने जल , जंगल जमीन पर आदिवासी जनता परम्परागत अधिकार से बेदखल कर आदिवासी इलाकों को सामंती / जमीन्दारी प्रथा या बागानों के अधीन लिए संगठित और व्यवस्थित ढंग से घुसपैठ करना शुरू किया । मूलनिवासियों के विश्वव्यापी आन्दोलन के चलते संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा “ मूलनिवासी जनता के लिए विशेष प्रावधान करते हुए , 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया ।

किन्तु भारतीय राजसत्ता ने आदिवासियों के पक्ष में आदिवासी भूमि संरक्षण कानून 1970 , वन अधिकार जैसे सांकेतिक कानून ही बनाये हैं । आदिवासियों के विशाल बहुमत को जमीन , आवास , शिक्षा और रोजगार से वंचित रखा गया है । नौकरशाहों , वन विभाग के अधिकारियों और राजनेताओं की मिलीभगत से बेनामी हस्तांतरण , फर्जी करारनामे , इत्यादि के जरिए आदिवासियों को उनकी जमीन से बड़े पैमाने पर अलग किया जा रहा है , उनका हल – बैल – जमीन छीना जा रहा है । केन्द्र की मोदी सरकार , अंग्रेजों के जमाने के जन – विरोधी वन अधिकार कानून , 1927 को लागू करने पर तुली हुई है । 13 फरवरी 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार की निष्क्रियता के चलते यह आदेश जारी किया था कि , वन अधिकार कानून के तहत् जिन दावेदारों का दावा खारिज किया जा चुका है उनको अगली सुनवाई से पहले वन क्षेत्रों से बेदखल किया जाये ।

हालांकि 28 फरवरी 2019 को इस पर रोक लगा दी गई है । इस मामले पर अगली सुनवाई 24 जुलाई 2019 होगी । इसलिए तमाम आदिवासी जनता को अपनी जमीन की रक्षा के लिए एकजूट होने की जरुरत है । भाजपा सरकार के आदिवासी विरोधी नीतियों के चलते आदिवासियों का शोषण और उत्पीड़न कई गुना बढ़ गया है । भारत सरकार ने 30 नवंबर 2017 तक जो आंकड़े पेश किये हैं , उसके अनुसार छत्तीसगढ़ के वनों में रहने वाले 8 , 52 , 530 व्यक्तियों के दावे सरकार के समक्ष आये थे । सरकार ने इसमें से 3 , 86 , 206 दावों को योग्य माना और उन्हें अधिकार पत्र सौंपा , अर्थात केवल 45 . 30 प्रतिशत दावों को ही मान्य किया । इसी प्रकार सामुदायिक अधिकार दावों की संख्या 47 , 548 थी , जिनमें से केवल 14 , 161 अर्थात 51 . 40 प्रतिशत को सामुदायिक अधिकार दिया जबकि 48 . 60 प्रतिशत आवेदनों को खारिज कर दिया । अर्थात , छत्तीसगढ़ में 55 प्रतिशत वन अधिकार के दावों को खारिज कर दिया गया है । छत्तीसगढ़ में लगभग 11 हजार गांव ऐसे हैं जो वनों से 5 कि . मी . की परिधि में बसे हुए हैं तथा 9 हजार गांव ऐसे हैं जो वनों के अंदर बसे हैं । इन लोगों की आजीविका व निस्तार पूर्णतः वनों पर आश्रित है ।

आज भी अपने वन अधिकारों से लाखों आदिवासी वंचित हैं , जो दावा जमा नहीं कर पाये हैं या फिर उनके दावों को बिना कोई पूर्व सूचना दिये निरस्त कर दिया गया है ।

इसी परिप्रेक्ष्य में 19 जुलाई 2019 दिन शुक्रवार को दुर्गा चौक मैनपुर में सुबह 11 . बजे से आदिवासी भारत महासभा द्वारा निम्नलिखित मांगों को लेकर आयोजित एकदिवसीय धरना सभा को व्यापक रुप से सफल बनावें ।

हमारी मांगे

1 . सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार आदिवासियों के वन अधिकारों की आवश्यकता के संबंध में अपना पक्ष मजबूती से रखे ताकि आदिवासियों को बेदखली से बचाया जा सके । आदिवासियों को जमीन और जंगल पर उनके अधिकारों से बेदखल करने में सहायक सभी निरंकुश कानूनों को खारिज किया जाए ।

2 . छत्तीसगढ़ में 55 प्रतिशत वन अधिकार के खारिज दावों की जांच कर आदिवासियों को अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र दिया जाए । वन अधिकार मान्यता कानून 2006 और कम्पेन्सेण्टरी फॉरेस्ट एक्ट लागू किया जाए ।

3 . सभी गैर – कानूनी खदानों पर तत्काल रोक लगाया जाए । बहुराष्ट्रीय कम्पनियों व कारपोरेट घरानों की परियोजनाओं के लिए आदिवासियों के विस्थापन पर तत्काल रोक लगाया

4 . आदिवासियों के निवास स्थलों , संस्कृति और भाषा की रक्षा की जाए । सबके लिए शिक्षा , स्वास्थ्य , आवास और रोजगार सुनिश्चित किया जाए ।

5 . आदिवासी बहुल इलाकों में ग्राम सभा , पेसा कानून , संविधान की पांचवीं व छठवीं अनुसूचि लागू किया जाए ।

6 . अभ्यारण्य , रिजर्व फॉरेस्ट एवं टाईगर प्रोजेक्ट के नाम पर आदिवासियों का विस्थापन करना बंद किया जाए ।

7 . सलफ जलाशय का अधूरा निर्माण पूरा किया जाए । फरसरा बांध के लिए विस्थापन पर रोक लगाया जाए ।


आदिवासी भारत महासभा ( ABM ) छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी

संबंधित खबरें (Similar News)