Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सरकारी डोज़ पूंजीपतियों के मुनाफे को बनाए रखने की तिकड़म, मंदी के खिलाफ वाम पार्टियों का देशव्यापी आंदोलन

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सरकारी डोज़ पूंजीपतियों के मुनाफे को बनाए रखने की तिकड़म, मंदी के खिलाफ वाम पार्टियों का देशव्यापी आंदोलन
IMG 20190921 WA0002

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने देश में पसर रही मंदी से निपटने के लिए उद्योग जगत को दी गई ‘सरकारी डोज़’ की कड़ी आलोचना की है तथा कहा है कि डेढ़ लख करोड़ रुपयों की कर-छूट मात्र उद्योगों के मुनाफों को बरकरार रखने की तिकड़म है और इससे आम जनता को कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

आज यहां जारी एक बयान में माकपा राज्य सचिवमंडल ने कहा है कि मंदी की असली जड़ आम जनता की लगातार घटती हुई क्रयशक्ति है, जिसके कारण वह अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है और इसके कारण मांग में कमी आ रही है. इस बीमारी का ईलाज केवल आम जनता की क्रयशक्ति को बढ़ाकर ही किया जा सकता है.

IMG 20190921 WA0001

माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने कहा कि देश में पंजीकृत 8.5 लाख कंपनियों में से आधी 4.5 लाख कंपनियों को करों के दायरे से बाहर ही कर दिया गया है. लेकिन इससे मांग पैदा नहीं होने वाली और न उद्योग खुलेंगे, न रोजगार पैदा होंगे. सरकार की पूरी कसरत अर्थव्यवस्था को सिर के बल खड़े करने की ही है.

माकपा नेता ने कहा कि आम जनता की क्रयशक्ति को बढ़ाने के लिए जनकल्याण के कार्यों पर सरकारी खर्च बढ़ाने की जरूरत है, जबकि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पिछले वर्ष की तुलना में पूंजीगत व्यय में एक लाख करोड़ रूपये से ज्यादा की कटौती की गई है. जनता की क्रयशक्ति को बढ़ाने तथा मांग पैदा करने के लिए माकपा ने मांग की है कि कृषि व ग्रामीण संरचना के निर्माण में सरकारी खर्च बढ़ाने, मनरेगा की बकाया मजदूरी का भुगतान करने व 200 दिनों तक काम 600 रूपये रोजी पर देने, किसानों को ऋणमुक्त करने और उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में देने, बेरोजगारी भत्ता देने, वृद्धों व विधवाओं को पेंशन देने, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण-विनिवेशीकरण पर रोक लगाने और पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने की मांग की है.

माकपा ने कहा है कि वामपंथी पार्टियों के देशव्यापी आह्वान पर 10-16 अक्टूबर तक पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध सप्ताह मनाया जाएगा तथा धरने, प्रदर्शन, रैलियां, सत्याग्रह आदि आयोजित किए जायेंगे. इसके पूर्व आम जनता के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

संबंधित खबरें (Similar News)