Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

समय नहीं है : आज की कविता

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
समय नहीं है : आज की कविता
IMG 20190830 WA0034
फोटो : गांव कनेक्शन डॉट कॉम

मैं अभी शामिल नहीं होना चाहता
आपकी अकादमिक बहस में
आपकी शास्त्रीय पुनर्व्याख्याएं
कर सकती हैं इंतज़ार
आपकी बहसें
मुल्तवी हो सकतीं हैं
आप कभी भी पाला लांघ
सुरक्षित ज़ोन में जा सकते हो
पर वे पेड़ हैं
वह भी हज़ारों
अपंग हैं
हिल तक नहीं सकते
अपनी जगह से
न चीख़ सकते हैं
न रो चिल्ला सकते हैं
मुझे अभी तुरंत पहुंचना है
उनका शुक्रिया अदा करने
पापों की माफ़ी मांगने
अदम्य इच्छा के बावजूद
बचा नहीं पा रहा उन्हें
आजकल बड़ी तेज़ी से हो रहे
फ़ैसले सरकार के
इतनी तत्परता तब नहीं देखी
जब मर रहे थे बच्चे
भूख और बीमारियों से
या डूब रहा था शहर
या बरस रही थी लाठियाँ
अन्यायग्रस्त शिक्षकों पर
जितनी तत्परता से
होता है फ़ैसला
पेड़ों के कटने का
हत्यारे पहुंचें
उससे पहले पहुंचना चाहता हूँ
हर उस बलिवेदी तक
जहाँ हैवानी सुविधाओं के
शैतानी यज्ञ में
दी जाएगी आहुति
बेकसूर बेज़ुबान बेबस पेड़ों की
आप जारी रखिए
अपनी बहस
अपने सेमिनार, गोष्ठियाँ
अपने बौद्धिक उत्सव
और टुच्ची उपलब्धियों के
महामहोत्सव
मैं वृक्षों के श्मशान होकर
लौटता हूँ शीघ्र ही
यह बताने
कि कब आएगी बारी हमारी

   - हूबनाथ

संबंधित खबरें (Similar News)