Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सत्ता और संगठन में नेताओं कार्यकर्ताओं का छलक रहा है दर्द अफसरशाही से नाराज है कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता-नेता

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सत्ता और संगठन में नेताओं कार्यकर्ताओं का छलक रहा है दर्द अफसरशाही से नाराज है कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता-नेता
YouTube video player

प्रकाश ठाकुर

कांकेर:- भले ही प्रदेश सरकार और संगठन इस बात की लाख दलील देते रहे है की सरकार और संगठन में सब कुछ ठीक है, किसी नेता और कार्यकर्ता के मन में रंचमात्र भी मतभेद और मनभेद नहीं है, लेकिन सरकार और संगठन में कितना ठीक चल रहा है और कितना नहीं ये तो उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के दर्द से समझा जा सकता है जिन्होंने सत्ता दिलाने में ईमानदारी से अपना लहू और पसीना सींचा है और आज वे सत्ता मिलने के बाद लगातार उपेक्षा से अपनी-अपनी तमाम वेदना सोशल मीडिया मंचों पर कह असलियत बयाँ कर रहे है।

IMG 20200819 WA0004




गौर किया जाए तो एक मंत्री जी के हालिया बयान के बाद यूटर्न लेना ही काफी है खैरियत बताने के लिए की सबकुछ ठीक नहीं है। पार्टी और सरकार में ये इकलौता वाकया नही है जब नेताओं और कार्यकर्ताओं के दर्द खुलकर सामने आ रहे है इसके अलावा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से भी एक ऐसी घटना सामने आई थी जब हरेली तिहार पर सरकार ने गोधन योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसके बाद प्रदेश युवा कांग्रेस के करीबी एक युवा नेता ने सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर खुलकर अश्लील गाली-गलौच कर अपनी दर्द बयाँ किया था ठीक उसी दिन चारामा में भी कुछ इस तरह की घटना घटी की पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार से पार्टी नेताओं ने अपनी उपेक्षा बयाँकर तल्ख शब्दों कहा दिया गया की अगली बार चुनाव में अफसरों से ही प्रचार प्रसार करवा बैनर पोस्टर बंधाव ले सरकार और संगठन।

IMG 20200819 WA0003

इस वाकये पर सूत्र बताते है की जब प्रभारी मंत्री गुरु रूद्र कुमार हरेली तिहार पर गोधन योजना के शुभारम्भ कर दोपहर भोजन के लिए चारामा रेस्ट हाउस पहुचें थे तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित विधि प्रकोष्ट प्रदेश महामंत्री व जिला कांग्रेस प्रवक्ता को रोक लंच टेबल में जगह तक नहीं दिया गया और मंत्री जी अफसरों के साथ लजीज व्यजनों का लुफ्त लेते रहे है। जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं और छात्र संगठन के उपेक्षा से नाराज युवा कार्यकर्ताओं ने कहा दिया की कही ये उपेक्षा अगली बारी में सरकार और संगठन के लिए वनवास का रास्ता ना खोल दे।

इसी तरह का वाकया स्वतन्त्रता दिवस पुनीत अवसर पर भी सामने आया जब सरकार के गढ़ कलेवा योजना का शुभारम्भ होना था और आमन्त्रण पत्र में प्रोटोकॉल का उल्लघंन कर आयोग के सदस्य नितिन पोटाई का नाम पालिका व जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद सबसे नीचे में उल्लेखित किया गया था जिस पर जमकर बवाल मचा छत्तीसगढीं लजीज व्यंजनों का जायका ही बदल गया और जिला प्रशासन की जमकर फजीहत हुई आयोग सचिव ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने की नसीहत दे चेताया भी गया।

इस तरह की छोटी छोटी वाकये भले ही सरकार और संगठन के लिए मायने ना रखती हो लेकिन कड़ी-कड़ी जुडकर ही जंजीर बन कीमत मुकर्रर करती है अब सरकार और संगठन अपने ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ईमानदारी असलियत बयाँ कर दे की सरकार और संगठन में क्या चल रहा है

IMG 20200819 WA0005

प्रकाश ठाकुर

संबंधित खबरें (Similar News)