Latest:
◆ छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथी भी सुरक्षित नहीं! दो दिन में दो मौतें, शावक का शव 2-3 दिन तक पड़ा रहा◆ नक्सली हमले में गंवाया पैर, फिर तीरंदाजी में जीता गोल्ड: तोमन कुमार को ₹51 लाख देगी छत्तीसगढ़ सरकार◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित

संवेदनशील और जमीनी अधिकारी अरुण कुमार पांडे बने छत्तीसगढ़ के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
संवेदनशील और जमीनी अधिकारी अरुण कुमार पांडे बने छत्तीसगढ़ के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक
3d5c72d0 5b5a 4dc7 8dc8 34053c6ec653

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण कुमार पांडेय को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। 1994 बैच के अधिकारी श्री पांडेय लंबे प्रशासनिक अनुभव, वन संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशील कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। राज्य शासन द्वारा 27 मई 2026 को जारी आदेश के बाद वन विभाग और पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

अरुण कुमार पांडेय इससे पहले वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं। वे मुख्य वन्यजीव वार्डन के रूप में भी कार्यरत रहे हैं और राज्य में वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती है।

वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच उनकी पहचान एक ऐसे अधिकारी की रही है जो केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहते बल्कि जमीनी हालात को समझने और स्थानीय समुदायों से संवाद करने को प्राथमिकता देते हैं। आदिवासी अंचलों, वन ग्रामों और जंगलों से जुड़े मुद्दों पर उनकी संवेदनशील दृष्टि की अक्सर सराहना होती रही है।

उनके कार्यकाल में वन संरक्षण और इको-टूरिज्म को जोड़ने की दिशा में भी कई पहलें सामने आईं। भोरमदेव जंगल सफारी जैसी परियोजनाओं को बढ़ावा देने और प्रदेशवासियों को प्रकृति एवं वन्यजीवों से जोड़ने के प्रयासों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

वन एवं पर्यावरण से जुड़े जानकारों का मानना है कि छत्तीसगढ़ जैसे वनसमृद्ध राज्य में अरुण कुमार पांडेय का अनुभव आने वाले समय में वन संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष नियंत्रण, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूत दिशा देगा।

राज्य के वन विभाग में उनकी नियुक्ति को एक सकारात्मक प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है, जिससे विभाग को अनुभवी, जिम्मेदार और संवेदनशील नेतृत्व मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

संबंधित खबरें (Similar News)