Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

शब्द चिड़ियों की तरह रहती है- आज की कविता

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
शब्द चिड़ियों की तरह रहती है- आज की कविता

( प्रसिद्ध कवि और छायाकार त्रिजुगी कौशिक जी नहीं रहे । जन संपर्क विभाग में नौकरी करते हुए उन्होंने बस्तर की जो तस्वीर खींची, वह देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में मुख्यपृष्ठ प्रकाशित हुई, आवरण पृष्ठ बनी । कौशिक के परम मित्र प्रगतिशील कवि विजय सिंह ने अपने फेसबुक वॉल में उनकी एक कविता प्रसारित की है । यह कविता निजी तौर पर विजय सिंह के लिए था , प्रिय मित्र त्रिजुगी कौशिक को श्रद्धांजलि सहित )

IMG 20190927 WA0000

–त्रिजुगी कौशिक ——————————-+++

शब्द चिड़ियों की तरह रहती है
तुम्हारे पास …
तुमने खूब कवितायें
तितलियों की तरह पाल रखी है
खिड़की के बाहर
तुम दुनिया खोलकर
लिखते रहते हो जीवन
सिर्फ कवितायें लिखते तो
कोई और बात होती
तुम तो लिखते हो
शहर के सीने में
धड़कते प्रेम को
दुख को सुख को
संगी को
साथी को
काके को
जो सचमुच
कविता की तरह जीते हैं
तुम्हारे पास शहर का
बंद टाकीज है
पुराना खाँसता पुल है
रजाई धुनकता
रफीक चाचा है
शब्द गढता कम्पोजिटर है और
हँसती कालेज जाती लड़कियाँ हैं
सोचता हूँ एक अकेला आदमी
इतने बड़े शहर को …….
इतने सारे लोगो को
एक साथ कैसे प्यार करता है
कैसे झिड़कता है
कैसे गुस्साता है और
रात मे बैठकर कवितायें लिखता है
कविता लिखना जरूरी नही है
जरूरी है कविताओं के संवेदना को दिल मे रखकर जीना
भावनाओं मे बहकर
निष्कपट प्रेम करना
बावजूद तुम ठगे जाओगे
फिर भी हँसते हो
बत्तीस दाँतो से
मेरे मित्र आओ
कुछ नया करते हैं
……………………..

संबंधित खबरें (Similar News)