Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति का सरकारी अस्पताल रायपुर ऐम्स बना धार्मिकता फैलाने की जगह

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति का सरकारी अस्पताल रायपुर ऐम्स बना धार्मिकता फैलाने की जगह

एम्स के डॉक्टर अपनी ज्ञान व क्षमता पर नहीं, भगवान भरोसे कर रहे हैं इलाज

रायपुर ( भूमकाल समाचार ) ।13 जुलाई सावन सोमवार के दिन AIIMS रायपुर छत्तीसगढ़ के भवन भीतर न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के बिल्कुल सामने स्थित शिवलिंग की पूजा कर एम्स के डॉक्टर और स्वास्थ्य स्टाफ ने कोरोना एवं अन्य रोग से मुक्ति की प्रार्थना की ।

IMG 20200713 WA0018

यह शिवलिंग एम्स के मूल भवन के अंदर बनाया गया है। देश का संविधान इस देश को धर्मनिरपेक्ष घोषित करता है।आश्चर्य की बात है कि कोई निजी हॉस्पिटल नही बल्कि आज की तारीख में कोरोना के इलाज का प्रमुख केंद्र एम्स में वैज्ञानिक सोच फैलाने की जगह धार्मिकता व बहुसंख्यकवाद को खुलेआम हवा दिया जा रहा है।

कुछ दिनों पूर्व भी एम्स के एक डॉक्टर द्वारा अंधश्रद्धा का प्रचार करने की बात सामने आई थी। यहां के प्रमुख अधिकारी रहे इस डॉक्टर ने यहां कई बार गायत्री मंत्रों का पाठ और यज्ञ का आयोजन किया था । इस बात की शिकायत भी हुई थी एम्स के भीतर भी बनाए गए शिवलिंग का कई बार विरोध हो चुका है किंतु जिम्मेदार अधिकारियों के कानों पर जूं भी नहीं रेंगती । अगर ऐसा ही रहा तो कुछ दिनों बाद ऐम्स एक वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति के केंद्र के बजाय कहीं किसी धार्मिक स्थल के रूप में पहचान ना बना ले ।

IMG 20200713 WA0016

फोटो : न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के बिल्कुल सामने स्थित शिवलिंग की पूजा करते हुए डॉक्टर और कर्मचारी

संबंधित खबरें (Similar News)