Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

विश्व हास्य दिवस पर, बेसहारा वंचितों के हाल पर केंद्र का बेहद क्रूर अट्टहास

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
विश्व हास्य दिवस पर, बेसहारा वंचितों के हाल पर केंद्र का बेहद क्रूर अट्टहास

फूल बरसाने के खर्च पर देश की चिकित्सकीय जरूरत पूरी हो सकती थी

IMG 20200504 WA0008

सौमित्र राय

भारत में 739 जिले हैं। 

इस समय देश के पास 524 लाख मीट्रिक टन से ज़्यादा अनाज है। 287 लाख मीट्रिक टन धान है, जिसे मिल में नहीं भेजा गया है। 

इन 739 जिलों में 50 करोड़ से ज्यादा भूखे लोग रोटी को तरस रहे हैं। 

लेकिन मोदी सरकार में आज देश की सेना ने वह क्रूर तमाशा किया है, जिसे सेना के भगवा राजनीतिकरण के रूप में इतिहास में दर्ज किया जाएगा। 

सुखोई 30 की प्रति घंटे की उड़ान 6.8 लाख की पड़ती है। सभी जिलों को नापने की कीमत है 5002 लाख रुपए। 

चलिए रोटी न सही, क्योंकि मोदी सरकार की प्राथमिकता कभी रोटी तो रही नहीं। 

लेकिन जिनके सम्मान में ये सारा तमाशा हुआ, जिन पर फूल बरसाए गए, उन्हें अगर PPE भी बांटना हो तो इस पैसे से 1,83,852 PPE किट्स वह भी 8 सेट्स की, खरीदी जा सकती थी। 

ऐसे 3 सुखोई, 3 मिग 29, 3 जगुआर और परिवहन विमानों ने आज उड़ान भरी थी। 

विश्व हास्य दिवस पर निज़ाम ने ग़रीब, भूखे प्रवासी मज़दूरों और दाने-दाने को मोहताज़, बेसहारा वंचितों के हाल पर बेहद क्रूर अट्टहास किया है। 

IMG 20200501 WA0011

सौमित्र राय

संबंधित खबरें (Similar News)