Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

विदेश न भाग जाए पुनीत गुप्ता… जप्त होगा पासपोर्ट

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
विदेश न भाग जाए पुनीत गुप्ता… जप्त होगा पासपोर्ट
images 1 1

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता पर पुलिस अपना शिकंजा लगातार कसते जा रही है. डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक रहने के दौरान करोड़ों के उपकरणों की खरीदी सहित अन्य कई मामलों फंसे पुनीत गुप्ता फिलहाल किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से अलॉट सिम कार्ड का उपयोग कर रहे हैं. उनकी लोकेशन का भी पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस को यह अंदेशा है कि वे विदेश भी भाग सकते हैं इसलिए  उनका पासपोर्ट जप्त करने की तैयारी चल रही है. जल्द ही पुलिस रेड कार्नर नोटिस भी जारी करेगी. हालांकि अब तक रेड कार्नर नोटिस जारी करने का काम इंटरपोल की तरफ से ही होता रहा है, लेकिन किसी विशेष मामले में पुलिस भी गृह विभाग की अनुमति लेकर इंटरपोल की मदद ले सकती है. रेडकार्नर नोटिस जारी होने की अवस्था में देश के समस्त एयरपोर्ट के इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर पुनीत गुप्ता की तस्वीर के साथ-साथ हुलिए आदि की जानकारी मुहैया करवा दी जाएगी.

डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अधीक्षक रहने के दौरान पुनीत गुप्ता ने कई तरह की गड़बड़ियों को अंजाम दिया था. उन पर यह आरोप है कि उन्होंने रायपुर के मैग्नेटो मॉल स्थित ह्यूमन कनेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के साथ चिकित्सकों, मेडिकल स्टॉफ आदि की सेवाओं के लेकर अनुबंध किया था. यह निजी कंपनी पहले से कार्य कर रही थी मगर अनुबंध बाद में किया गया. उन पर यह भी आरोप है कि हॉस्पिटल के लिए करोड़ों रुपए के उपकरण खरीदे गए. उपकरणों की खरीदी के दौरान इस बात का भी ध्यान नहीं रखा गया  कि उसकी आवश्यकता है या नहीं. आवश्यकता अगर एक मशीन की थीं तो कई गुना अधिक मशीन खरीदी गई. गौरतलब है कि डाक्टर गुप्ता के खिलाफ डीकेएस हॉस्पिटल के अधीक्षक केके सहारे ने इसी महीने 15 मार्च को एफआईआर दर्ज करवाई है. एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही उनकी गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों में आवाजें उठ रही है. देश-प्रदेश के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर कोई साधारण व्यक्ति होता तो पुलिस अब तक उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज देती, लेकिन वे पूर्व मुख्यमंत्री के दामाद है इसलिए पुलिस के हाथ-पांव कांप रहे हैं. इधर पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर ने अपना मोर्चा डॉट काम को बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुख्ता सबूत जुटा लिए गए हैं. जल्द ही पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी हो सकती है.

संबंधित खबरें (Similar News)