Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

वामपंथी पार्टियों का संयुक्त बयान : महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में 26 को प्रदर्शन

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
वामपंथी पार्टियों का संयुक्त बयान : महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में 26 को प्रदर्शन
2011F6DA 9CDE 4EBD A4BB B5C4376CC4A5

प्रदेश की तीन वामपंथी पार्टियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ और कोविड राहत की मांगों को लेकर 26 जून को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला लिया है। इस दिन किसान विरोधी कानूनों और चार श्रम संहिताओं के खिलाफ तथा सी-2 लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का कानून बनाने की मांग को लेकर मजदूर-किसानों के देशव्यापी आंदोलन के साथ एकजुटता भी प्रकट की जाएगी।

आज यहां जारी एक बयान में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव संजय पराते, भाकपा के आरडीसीपी राव तथा भाकपा (माले)-लिबरेशन के बृजेन्द्र तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महंगाई वृद्धि दर 10% से ऊपर चल रही है और इसने पिछले 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खाने-पीने की चीजें इतनी महंगी हो गई है कि लोगों का पेट भरना मुश्किल हो गया है और भुखमरी बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें महंगाई की इस आग में घी का काम कर रही है। इसके बावजूद मोदी सरकार इसको नियंत्रित करने की कोई कोशिश नहीं कर रही है।

वामपंथी नेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी ने लोगों की रोजी-रोटी और जिंदगी को तबाह कर दिया है। मांग के अभाव में अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में चली गई है। इस स्थिति से उबरने के लिए आम जनता को मुफ्त खाद्यान्न और नगद मदद की जरूरत है। मोदी सरकार न केवल इससे इंकार कर रही है, बल्कि इस महामारी का शिकार हुए परिवारों को केंद्रीय आपदा प्रबंधन कानून के अनुसार चार लाख रुपयों की मदद से भी इंकार कर रही है, जिस पर मात्र 1600 करोड़ रुपये ही खर्च होना है। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना से कम, स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से ज्यादा मरे हैं और इन मौतों की जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने और कालाबाज़ारी व जमाखोरी पर रोक लगाने, प्रति व्यक्ति 10 किलो खाद्यान्न सहित सभी गरीब परिवारों को मुफ्त राशन किट देने, आयकर दायरे से बाहर के सभी परिवारों को प्रति माह 7500 रुपयों की नगद मदद देने और कोरोना मौत से प्रभावित हर परिवार को आपदा प्रबंधन कानून के अनुसार चार लाख रुपयों की मदद करने आदि मांगों पर वामपंथी पार्टियों द्वारा देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किये जा रहे हैं। वाम नेताओं ने बताया कि ये प्रदर्शन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे प्रदेश में आयोजित किये जायेंगे।

SANJAY PARATE

संजय पराते

संबंधित खबरें (Similar News)