Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

वाकई! जननेता बन रहे हैं भूपेश…

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
वाकई! जननेता बन रहे हैं भूपेश…
IMG 20190801 WA0013 01 1

छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा लग रहा है कि वहां के मूल निवासियों छत्तीसगढ़ के आदिवासियों, यहां के संस्कारों, यहां की परंपराओं की सरकार आई है। हरेली त्यौहार को एक उत्सव का रंग सरकार ने दिया है। यह त्यौहार उन किसानों के लिए सबसे खास है, जो खेती करते हैं, जिनके घर हल नांगल बैल रखे जाते हैं ।

18-19 साल में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि कोई सरकार हरेली को उत्सव के रूप में मना रही है। भूपेश बघेल इसके लिए बधाई के पात्र हैं। किसानों के लिए भूपेश बघेल ने ढेरों काम किए। धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया, किसानों का कर्ज माफ किया और अब हरेली का त्यौहार मना कर उन्होंने बता दिया कि वह सच में एक किसान पुत्र हैं।

लेकिन इसके आगे एक जननायक की मंजिल थोड़ी दूर नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। इसे अगर सरकार मुद्दा ही बना कर रखेगी तो शायद भूपेश बघेल के जननायक बनने में थोड़ी कमी रह जाएगी।

युवाओं को रोजगार मिले, बड़ी संख्या में खाली पदों को भरा जाए, सरकार आम आदमी के जीवन में उत्थान के लिए होती है। सड़क, ओवरब्रिज, इंफ्रास्ट्रक्चर तो बनते रहते हैं, लेकिन जब खाने के लिए रोटी नहीं होगी, तो इन सड़कों पर आदमी चलेगा कैसे।

IMG 20190801 WA0014 01

यह सोचने की बात है। भूपेश बघेल को वास्तव में जननायक बनना है तो युवाओं को रोजगार देना होगा।

दरअसल, पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ की पहचान या छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पहचान इस तरह हो गई थी कि कोई भी बड़ा नेता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। केंद्र में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के आने के बाद डॉक्टर रमन सिंह की छवि कमजोर पड़ी। उन्होंने जो परसेप्शन बनाए थे, टूटे और भाजपा सत्ता से बाहर हो गई।

आज भूपेश बघेल के पास वह अवसर है कि वे छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पहचान ले जाएं। विद्याचरण शुक्ला, श्यामाचरण शुक्ला, मोतीलाल वोरा जैसे नेताओं के बाद पिछले 20 साल में राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी नेता की औकात नहीं बन पाई जो छत्तीसगढ़ से बननी चाहिए।

उम्मीद करता हूं कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ वासियों के लिए न सिर्फ सोचेंगे बल्कि छत्तीसगढ़ की मजबूत राजनीतिक पहचान बनकर राष्ट्रीय परिदृश्य पर नजर आएंगे।

IMG 20190801 WA0012

मृगेंद्र पांडेय

संबंधित खबरें (Similar News)