Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

लॉकडाउन में 13 युवा हुए बेरोजगार खाने के पड रहे लाले

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
लॉकडाउन में 13 युवा हुए बेरोजगार खाने के पड रहे लाले

श्री सीमेंट प्लांट खपराडीह ने बेवजह नौकरी से निकाला

IMG 20200707 WA0007

लक्ष्मी नारायण लहरे

कोसीर । छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला के सारंगढ़ विकासखंड के 13 युवक श्री सीमेंट प्लांट रायपुर के बलौदा बाजार जिला के खपराडीह सेंटर में टेली चेकर ,लोडर, ऑपरेटर , हेल्फर के पद पर जनवरी 2016 से नौकरी पर लगे थे ।इस लॉक डाउन ने उनकी नौकरी छीन ली आज वे 13 युवा बेरोजगार हो गए हैं और खाने के लाले पड़ गए हैं ।

कोविड-19 पूरा संसार इस वक्त जल रहा है और गरीब तबके के ,मजदूर वर्ग के लिए मुसीबत से कम नहीं है वही छोटे-छोटे उद्योग धंधे बंद के कगार में हैं । केंद्र सरकार और राज्य की सरकार हर संभव लोगों की मदद के लिए प्रयासरत है। 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू के बाद से लगभग लगातार लॉक डाउन से मजदूर वर्ग ,कामगार वर्ग परेशान है और उद्योग धंधों में ताला लगने से अपने-अपने प्रदेश और जिला को वापस लौट आए हैं वहीं ऑनलाक में छूट मिलने से कई काम ,धंधे ,दुकान ,उद्योग शुरू हो गए हैं और लोग काम पर पुनः लौट रहे हैं ।

नौकरी से निकाले गए युवकों ने अपनी आपबीती बताते हुए अपनी बात मीडिया के समक्ष रखा । मनोज सुमन ,लोकेश बंजारे और हरिशंकर जांगड़े ने कहा कि हम लोग श्री सीमेंट प्लांट खपराडीह में जनवरी 2016 से नौकरी कर रहे हैं । रोज की तरह हम लोग प्लांट में अपनी जिम्मेदारी के साथ काम किया । कोविड- 19 के वजह से पूरे भारत में वायरस से लड़ने के लिए सामाजिक दूरी और शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का ऐलान कर दिया इस दिन हम लोग प्लांट में काम करने नहीं गए दूसरे दिन 23 मार्च को सुबह अपने काम पुनः लौट गए वहां कोई मजदूर काम नहीं किए पूरा सीमेंट का प्लांट में ताला जड़ दिया गया और उस प्लांट में काम करने वाले मजदूर अपने अपने घर को लौट आए । इस दौरान हम लोग घर में थे मार्च के बचे दिनों की भुगतान हमें प्लांट द्वारा किया गया वहीं अप्रैल माह का नहीं किया गया है ।

IMG 20200707 WA0008
  बाद में हमारे बीच के डिग्री लाल बंजारे को जानकारी दिया गया था कि 6 मई 2020 को प्लांट द्वारा हम लोगों को लेने के लिए बस आ रहा है इसकी जानकारी हमें नहीं थी पर हमारे गांव बस पहुंचा तो मालूम हुआ कि तब प्लांट के अधिकारियों से लोकेश बंजारे के द्वारा कहा गया कि लॉक डाउन के वजह से हमारे पास रुपये नहीं  है  आप अपनी बस मत भेजो ऐसा और बस वापस हो गई ।
      13 मई 2020 को हरिशंकर जितेंद्र कुमार भारती कुल 10 लोग वहां पहुंचे तब प्लाट के ठेकेदार वीरेंद्र सिहं  के कर्मचारियों के द्वारा हमें बाहर कर दिया गया और बोला गया कि तुम लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है तब हम लोग प्लांट के बाहर पूरी रात गुजारे और घर वापस आ गए इस तरह हम लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया ।  

इन 13 बेरोजगार युवकों ने बलौदाबाजार कलेक्टर जी और जिला श्रम अधिकारी को नॉकरी लगाने की गुहार किये हैं वहीं ये 13 बेरोजगार युवक रायगढ जिला के सारंगढ विकास खण्ड के कोसीर से मनोज सुमन लोकेश बंजारे ,राकेश सुमन ,डिग्री लाल बंजारे ,राजेश बंजारे ,जितेंद्र बंजारे ,हरि शंकर जांगड़े ,गणेश लहरे ,गेन्द राम बनज ,कुम्हारी से रोहित सोनी ,केडार गांव से किशन चौहान ,लक्ष्मण साहू ,दहिदा से कुमार भारती सम्मिलित हैं ।

संबंधित खबरें (Similar News)