Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

लॉकडाउन में फंसी 12 साल की मासूम, 3 दिनों में 100 किमी पैदल यात्रा, घर से 11 किमी पहले ही सांसों ने छोड़ दिया साथ

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
लॉकडाउन में फंसी 12 साल की मासूम, 3 दिनों में 100 किमी पैदल यात्रा, घर से 11 किमी पहले ही सांसों ने छोड़ दिया साथ
IMG 20200421 WA0000

जगदलपुर । घर लौटने के लिए जमालो ने 13 अन्य लोगों के साथ तीन दिन से ज्यादा पैदल चलकर 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली थी। हालांकि छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित अपने घर से करीब 11 किलोमीटर पहले ही उसकी सांसों ने साथ छोड़ दिया।

जमालो मदकम (12) कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ तेलंगाना में एक मिर्च के खेत में काम करने के लिए करीब दो महीना पहले पहली बार अपने घर ग्राम आदेर , थाना तुएनार जिला बीजापुर से बाहर गई थी। मगर बीते रविवार को लॉकडाउन के बीच पैदल घर लौटने की कोशिश के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आदिवासी मकदम की 18 अप्रैल को इलेक्ट्रोलाइन असंतुलन और थकावट के चलते मौत हो गई। घर लौटने के लिए उसने 13 अन्य लोगों के साथ तीन दिन से ज्यादा पैदल चलकर 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली थी। हालांकि छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित अपने घर से करीब 11 किलोमीटर पहले ही उसकी सांसों ने साथ छोड़ दिया।

FB IMG 1587473823680 01
मुकेश चंद्राकर

जमलो सिर्फ 12 साल की थी। अरबों रुपये खर्च कर भी हमारी सरकार उसकी पढ़ाई का ज़िम्मा नहीं उठा पायी। आर्थिक तंगी से गुज़र रहे परिवार के जीवन निर्वाह के लिए पढ़ाई करने के बदले उसने मज़दूरी करना चाहा। हमारी व्यवस्था ने उस मासूम को एक कुशल मज़दूर भी नहीं समझा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से मज़दूरी करने ये बच्ची तेलंगाना के पेरुर गांव गयी। लॉकडाउन 2.0 लगने के बाद 3 दिनों से #जमलो 100 किमी का सफर जंगली और पहाड़ी रास्ते से तय करते हुए पैदल ही अपने गांव लौट रही थी। गर्मी की वजह से इलेक्ट्रोल इमबेलेन्स और शरीर मे पानी की कमी की वजह से सफर के दौरान ही उस मासूम की मौत हो गयी। ईमानदारी से जवाब दीजियेगा इस मासूम के मौत का जिम्मेदार कौन है ? मुकेश चंद्राकर , पत्रकार बीजापुर

जमालो एंडोरम (32) और सुकमति (30) की इकलौती संतान थी। यह पहली बार था जब काम के लिए घर से बाहर गई थी। एंडोरम कहते हैं, ‘वह गांव की कुछ महिलाओं के साथ तेलंगाना गई थी।’ बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमालो के माता-पिता को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ की आदिवासी आबादी में से कई लोग हर साल तेलंगाना के खेतों में मिर्ची चुगने का काम करने के लिए जाते हैं।

संबंधित खबरें (Similar News)