Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

लल्लूराम डॉट काम के पत्रकार पर झूठी खबर चलाने का आरोप, युवतियों ने थाना में की शिकायत, कहा-बदनाम करने की नियत से फैलाई भ्रामक खबर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
लल्लूराम डॉट काम के पत्रकार पर झूठी खबर चलाने का आरोप, युवतियों ने थाना में की शिकायत, कहा-बदनाम करने की नियत से फैलाई भ्रामक खबर
IMG 20200726 WA0001

मज़हर इक़बाल

रायपुर । राजधानी रायपुर में एक निजी न्यूज़ पोर्टल लल्लूराम डॉट काम के पत्रकार द्वारा युवतियों को लेकर कथित रूप से झूठी व भ्रामक खबर फैलाने का आरोप पर युवतियों ने आज खम्हारडीह थाना में पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

आपको बता दे कि पीड़िता ने कहा कि उनके निवास स्टील सिटी गेट के सामने, अवंति विहार गायत्री नगर में सभी दोस्त गुरुवार की शाम एकत्रित होकर जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। कुछ रहवासियों की शिकायत पर खम्हारडीह थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा हमारे निवास पर पहुँच हमे गिरफ़्तार किया गया था। पुलिसकर्मियों को उक्त छापेममारी में किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामाग्री प्राप्त नही हुई, और ना ही किसी भी युवक या युवती को पुलिस ने संदिग्ध हालात में पकड़ा।

शिकायत करने वाली ने आगे कहा कि जिला में कोरोना काल के चलते लॉक-डाउन लगा हुआ है, हमने जन्मदिन पार्टी मना उसका उल्लंघन किया जो कि कार्यवाही के काबिल है। परंतु आज लल्लूराम.कॉम के पत्रकार हेमंत शर्मा द्वारा झूठी खबर चलाकर भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही है कि हम सभी युवा आपत्तिजनक माहौल में फ्लैट पर मिले थे, जिसका किसी भी तरह का कोई प्रमाण नहीं है,ना ही किसी भी पुलिस अधिकारी ने मीडिया में ऐसा बयान दिया है।

आगे बताया कि उक्त खबर में लिखा गया है कि अगर जन्मदिन पार्टी थी तो मौके पर केक क्यों नही था, इसका प्रमाण हमारे पास वीडियो के तौर पर मौजूद है। सोनाली ने कहा कि हमने पुलिस के डर के कारण गेट नहीं खोला जिसको लल्लूराम.कॉम के पत्रकार ने समाज के सामने अश्लीलता के साथ पेश किया है। साथ ही खबर में यह भी लिखा है कि हमारे परिजन व जान-पहचान के लोगो द्वारा पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का दवाब डाला गया था, जो कि पूर्णतः झूठ है जिसकी पुष्टि कोई भी पुलिस से कर सकता है।

खबर में यह भी लिखा गया है कि हमारे निवास में बर्थडे का स्टिकर हमेशा लगा रहता था जो कि फिर पूरी तरह से झूठ है, साथ ही हमारे निवास में आने वाले परिचितों को भी समाज के सामने गलत ढंग से पेश किया गया है। शिकायत करने वाली युवती ने बताया कि आज सभी युवतियों ने लल्लूराम.कॉम के पत्रकार हेमंत शर्मा के खिलाफ खम्हारडीह थाना में झूठी एवं भ्रामक खबर चलाकर हमे समाज के सामने बदनाम करने व नीचा दिखाने जैसे कृत्य के लिए कानूनी कार्यवाही करने व FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस के पास शिकायत की है, हमें उम्मीद है कि पुलिस हमे न्याय प्रदान करेगी।
साथ ही कहा कि हमें व हमारे परिवार को बदनाम करने वाले तथाकथित पत्रकार हेमंत शर्मा के खिलाफ हम कोर्ट में भी केस फ़ाइल करेंगे।

वही थाना प्रभारी ममता शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस प्रकार का बयान कि युवतियां आपत्तिजनक हालात में मिली या कोई आपत्तिजनक सामाग्री पुलिस को बरामद हुई, ऐसा किसी पत्रकार को नही दिया है। युवतियों ने आज लिखित शिकायत की है कि पत्रकार हेमंत शर्मा द्वारा झूठी एवं भ्रामक खबर चला युवतियों को समाज के सामने बदनाम किया गया है।

IMG 20200726 WA0000

( मज़हर इक़बाल वेव वर्ल्ड पत्रिका के सम्पादक हैं )

संबंधित खबरें (Similar News)