Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

रिपोर्ट में दावा-जी ग्रुप ने करवाया अक्षय कुमार से नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू,तैयार कर ANI को दिया, पेड न्यूज का संदेह

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
रिपोर्ट में दावा-जी ग्रुप ने करवाया अक्षय कुमार से नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू,तैयार कर ANI को दिया, पेड न्यूज का संदेह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनेता अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू के बारे में एक अंदर की खबर सामने आ रही है। न्यूज वेबसाइट क्विंट की रिपोर्ट के अनुसार पीएम के साथ इस इंटरव्यू को जी ग्रुप ने कराया था। इसके बाद इस इंटरव्यू को तैयार कर सामाचार एजेंसी एएनआई को दिया गया था।

MODI

पीएम के एक घंटे से अधिक के इस गैर राजनीतिक इंटरव्यू में पीएम के आम खाने से लेकर उनके पहनावे के बारे साथ ही सर्दी होने पर कौन सी दवा लेते हैं जैसे सवाल पूछे गए थे।  सूत्रों के अनुसार जो जानकारी सामने आई है उसमें पता लगा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के इस इंटरव्यू के पीछे जी न्यूज की सीनियर एडिटोरियल टीम शामिल थी। इस टीम ने ही अक्षय कुमार को सवालों व अन्य चीजों की पहले से तैयारी करने को लेकर मदद की थी।

जी न्यूज की टीम ने ही उन सवालों को तैयार किया था जिन्हें अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा था। इतना ही नहीं जी मीडिया की सीनियर टेक्निकल टीम ने ही इस इंटरव्यू को रिकॉर्ड किया था। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन किया गया था। क्विंट को इंटरव्यू के दिन की एक फोटो भी मिली है। इस तस्वीर में अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं कपड़ों में नजर आ रहे हैं जो कपड़े उन्होंने इंटरव्यू के दौरान पहने हुए थे।

MODI 1

तस्वीर में जी मीडिया का स्टाफ भी दिखाई दे रहा है। इसमें टेक्निकल और कैमरा डिपार्टमेंट के लोग भी शामिल हैं। यह सोचने वाली बात है कि जब एएनआई के पास अपनी प्रोडक्शन टीम है तो फिर जी न्यूज को ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ गई? क्या ऐसा इसलिए किया गया कि एजेंसी से जारी होने के कारण यह इंटरव्यू सभी चैनलों तक पहुंच जाएगा।

इन सब के सामने आने पर कुछ सवाल उठ रहे हैं। क्या पीएम से इंटरव्यू के लिए जी ग्रुप ने अक्षय कुमार से संपर्क किया था? पीएमओ ने अक्षय कुमार से संपर्क किया था और जी ग्रुप से प्रोडक्शन के लिए कहा था? क्या ये PMO ने तय किया था कि इंटरव्यू Zee Network के जरिए न रिलीज होकर ANI के जरिए रिलीज होगा?Zee दूसरी पार्टियों के लिए भी अपनी प्रोडक्शन सर्विसेज देता है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पहले ही जी ग्रुप को इंटरव्यू दे चुके हैं।

संबंधित खबरें (Similar News)