Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

राहुल गांधी पर कथित बयान को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ जशपुर में एफआईआर दर्ज

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
राहुल गांधी पर कथित बयान को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ जशपुर में एफआईआर दर्ज
THJVNSWAMY 1

जशपुर । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित बयान को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई जशपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल की एक शिकायत के बाद की है जिसमें कहा गया है कि स्वामी ने राहुल के खिलाफ कथित तौर पर झूठा बयान दिया है।

जशपुर के पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने बताया कि स्वामी के खिलाफ शनिवार रात को पत्थलगांव पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। अग्रवाल ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि स्वामी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी कोकीन (एक नशीला पदार्थ) लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को इस तरह का बयान देने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने शिकायत में कहा, ‘स्वामी खुद भी जानते हैं कि उनका बयान झूठा है और जान-बूझकर राहुल गांधी का अपमान करने वाला है। स्वामी जानते हैं कि उनका बयान राजनीतिक दलों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दे सकता है और लोगों को उकसा सकता है। इस तरह के बयान से लोगों के बीच शांति भंग हो सकती है।’ 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, ‘स्वामी का बयान अस्वीकार्य और घोर निंदनीय है। इसने राज्य और पूरे देश में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का अपमान किया है। उन्हें इस तरह का गलत बयान देने का कोई नैतिक और कानूनी अधिकार नहीं है।’

       ज्ञात हो कि राज्य में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) समेत कांग्रेस की विभिन्न इकाइयां शनिवार की रात से सभी जिलों और विकास खंड मुख्यालयों में पुलिस थानों में स्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

साभारः अमर उजाला

संबंधित खबरें (Similar News)