Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

रायपुर के तालाब : विकास नहीं, विनाश की कहानी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
रायपुर के तालाब : विकास नहीं, विनाश की कहानी
acac6eb9 e8e3 40eb bd20 bc76544a447d

साथियों, कभी रायपुर को तालाबों का शहर कहा जाता था। लगभग दो सौ तालाब शहर की पहचान और जीवनरेखा थे। आज हालात यह हैं कि वे उँगलियों पर गिने जाने लायक भी नहीं बचे। जो बचे हैं, वे भी धीरे-धीरे दम तोड़ रहे हैं। तस्वीर रायपुर के पुरानीबस्ती स्थित बंधवा तालाब की है यहां लगातार तीन तालाब है। पहलदवा, बंधवा और खो-खो तालाब। खो-खो तालाब की स्थति थोड़ी ठीक है। बंधवा तालाब में तो पानी जैसी कोई चीज है ही नहीं। पूरा तालाब जलकुंभी और घांस से पट गया है।

रायपुर के अधिकांश तालाब कब्जों की भेंट चढ़ चुके हैं। किसी पर मकान खड़े कर दिए गए, कहीं दुकानें और कहीं बहुमंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स उग आए। जलस्रोतों को पाटकर तथाकथित विकास का ढांचा खड़ा किया गया, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा कि इसकी कीमत आने वाली पीढ़ियां चुकायेगी ।

जो तालाब किसी तरह बचे भी हैं, उनकी हालत और भी दयनीय है। गंदगी, सीवेज और जलकुंभी से अटे पड़े हैं। पानी सड़ चुका है, बदबू उठती है और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। नगर निगम की उदासीनता इतनी गंभीर है कि मानो ये तालाब शहर का हिस्सा ही न हों। न सफाई, न संरक्षण, न भविष्य की कोई योजना।

समझना होगा कि तालाब केवल पानी से भरे गड्ढे नहीं होते। वे शहर की सांस होते हैं। इन्हीं तालाबों से आसपास के लोग निस्तारी करते थे, भूजल रिचार्ज होता था, मौसम संतुलित रहता था और सामाजिक जीवन पनपता था। आज तालाबों का खत्म होना केवल जलसंकट नहीं, बल्कि हमारी संवेदनहीनता का प्रमाण है।

यदि अब भी नहीं चेते, तो आने वाला समय हमें माफ नहीं करेगा। रायपुर को फिर से तालाबों का शहर बनाना होगा—कागजों में नहीं, जमीन पर। वरना इतिहास हमें एक ऐसे समाज के रूप में याद रखेगा जिसने अपनी ही जलधरोहर को मिटा दिया।

संबंधित खबरें (Similar News)