Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे जी के राखी का स्वागत है,उनकी मांगो का भी स्वागत है-कांग्रेस

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे जी के राखी का स्वागत है,उनकी मांगो का भी स्वागत है-कांग्रेस

15 सालो से लगातार अपने बड़े भाई डॉ रमन सिंह को राखी के साथ भेजे गये पत्रों को सार्वजनिक करे सुश्री पांडे-कांग्रेस

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे के बड़े भाई डॉ रमन राज में 300 करोड़ का शराब की बिक्री 5000 करोड़ तक पहुँची-विकास तिवारी

IMG 20200723 WA0000

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को राखी के पावन अवसर पर राखी एवं साथ में एक पत्र भेजा है जिसमें प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग की गई है निश्चित तौर पर रक्षाबंधन भाई बहन का पावन त्यौहार है जो आदि अनादि काल से मनाया जाता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति उसमें भी राजनीति करने से नहीं परहेज नही कर रही है। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे द्वारा भेजे गए राखी का स्वागत कांग्रेस पार्टी करती है और निश्चित तौर पर जो संकल्प कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूर्ण शराबबंदी का लिया गया था उसे पूरा भी किया जायेगा। लेकिन कांग्रेस पार्टी यह जानना चाहती है कि राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे जो कि दुर्ग से महापौर और विधायक भी रही है राष्ट्रीय स्तर में उनका कद अपने बड़े भाई पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से बहुत बड़ा है 15 सालों से प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो उन्होंने कितने बार अपने बड़े भाई स्वरूप पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को राखी के साथ शराबबंदी हेतु पत्र भेजा है और उनके पत्राचार का उनके बड़े भाई पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने क्या जवाब दिया है इस बात को पूरे प्रदेश की जनता राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे से जानना चाहती है अगर सुश्री सरोज पांडे के बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह अपने शासनकाल में शराबबंदी कर देते तो आज प्रदेश में शराबियों की संख्या एक भी नहीं होती राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे के बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह के राज में 300 करोड़ के प्रतिवर्ष बिकने वाला शराब 5000 करोड़ तक पहुंच गया तब अपने बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह को राखी के साथ पत्र भेजने वाली राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे से कांग्रेस पार्टी जानना चाहती है कि 15 सालों में उनके बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह के राज में लगातार प्रतिवर्ष शराब का टारगेट बढ़ाया जाता था उस समय सुश्री सरोज पांडे अपने बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह को रक्षाबंधन के पावन पर्व में जो पत्र प्रेषित की थीं राखी के साथ उसे जनता के समक्ष अवश्य रूप से सार्वजनिक करें।

संबंधित खबरें (Similar News)