Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

रसोईयों की वेतन बृद्ध की मांग को लेकर कांकेर लोकसभा सांसद ने संसद में आवाज बुलंद की

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
रसोईयों की वेतन बृद्ध की मांग को लेकर कांकेर लोकसभा सांसद ने संसद में आवाज बुलंद की

राजेश हालदार की रिपोर्ट

YouTube video player

पखांजुर । शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाकर मासूमों की भूख मिटाने वाले रसोइयों के वेतनमान में वृध्दि को लेकर पहली बार कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने संसद में आवाज़ बुलंद की हैं ।

ख़ास बातचीत में सांसद मोहन मंडावी ने बताया कि सरकार के मध्यान्ह भोजन योजना में रसोइयों का बेहद महत्वपूर्ण योगदान हैं परंतु ईस योजना में निरंतर अपनी सेवा दे रहे इन रसोइयों के वेतनमान में अब तक सम्मानजनक वृद्धि नहीं हुई है । 40 रुपये प्रतिदिन के दर पर अपनी सेवा दे रहें इन रसोइयों का मानदेय किसी भी अन्य कर्मियों से बेहद कम हैं । यहां तक की मनरेगा योजना में काम करने वाले मजदुरों के मजदूरी का एक चौथाई हिस्सा ही इन रसोईयों को मिलता हैं ।

संसद मोहन मंडावी ने संसद में कहा कि सरकार के योजना का चूल्हा जलाकर मासूमों के भूख मिटाने वाले रसोईयों का चूल्हा इस महँगाई के जमाने में जल नहीं पाता । मंडावी ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं जल्द ही ईन रसोईयों के आवाज़ को संसद में और भी बुलंद करूँगा जिससे इन रसोईयों को कम से कम कलेक्टर दर पर मेहनताना मिल पाए जिससे इनकी आर्थित स्थिति मजबूत बने और इनके परिवार का चूल्हा भी उम्मीद के साथ जल सकें ।

संबंधित खबरें (Similar News)