Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

ये कहानियां बार बार दोहराने लायक, सुनाने लायक, याद रखने लायक कहानियाँ हैं

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
ये कहानियां बार बार दोहराने लायक,   सुनाने लायक, याद रखने लायक कहानियाँ हैं
IMG 20190507 WA0012

18 अक्टूबर, 2008 को प्रियंका गांधी नलिनी से मिलने जेल गयीं. नलिनी राजीव गांधी की हत्या के मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं में से एकमात्र जीवित व्यक्ति हैं. गिरफ्तारी/मुकदमे के दौरान वह गर्भवती थीं. सोनिया गाँधी ने लिखित में उनकी फाँसी की प्रदत्त सज़ा को उम्र क़ैद में बदल देने की गुज़ारिश की ताकि उनकी बच्ची माँ के पालन पोषण से वंचित न हो.

बहरहाल, सत्रह साल बीत जाने के बावजूद नलिनी को बिल्कुल अपेक्षा नहीं थी कि उनसे राजीव के परिवार का कोई व्यक्ति मिलने आ सकता है. वे अवाक रह गयीं. प्रियंका ने उनसे कहा, “मेरे पिता अच्छे आदमी थे. वे एक नर्मदिल इंसान थे. ( उनके साथ ) ऐसा क्यों किया ? जो भी मसला था क्या बातचीत से नहीं सुलझाया जा सकता था ?”

इतना बोलकर प्रियंका फूटफूटकर रो पड़ीं. नलिनी भी रो पड़ी. इस रुदन में बहुत सारा जमा हुआ कुछ निकलकर बह गया. दोनों के भीतर से.

गाँधी परिवार ने नलिनी की उम्र क़ैद को भी पर्याप्त मानते हुए अपनी ओर से उन्हें रिहा करने के लिए अनापत्ति दे दी है. अब यह राज्य सरकार को तय करना है.

IMG 20190507 WA0011

याद आता है कि ग्राहम स्टेंस की पत्नी ग्लैडिस स्टेंस ने भी दारा सिंह की फाँसी के बाद लिखकर कहा था कि उन्होंने हत्यारों को माफ़ कर दिया है और उनके मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं है. इसके बाद कोर्ट ने दारा सिंह की फाँसी की सज़ा को भी उम्र क़ैद में बदल दिया. आपको पता होगा कि बजरंग दल के दारा सिंह की अगुवाई में भीड़ ने फादर ग्रैहम स्टेंस और उनके दो बच्चों – दस वर्षीय फिलिप और सात वर्षीय टिमोथी -तीनों को 22-23 जनवरी,1999 की रात ज़िंदा जला दिया था.

ग्लैडिस ने तय किया कि वे उस मुल्क को छोड़कर नहीं जाएंगी जिसे उनके पति तीस साल से अपनी कर्मभूमि बनाया हुआ था. तमाम नफरतों को दरकिनार करते हुए वे पूर्ववत ओडिशा के आदिवासी अंचल में अपनी बेटी के साथ मिलकर कुष्ठ रोगियों की सेवा करती रहीं.

नफ़रत की उम्र छोटी होती है. मोहब्बत की कहानियाँ आने वाली पीढियां याद रखती हैं.

(मुझे नहीं पता कि इस सत्य घटनाओं पर देश के अधिकांश पागल बना दिए गए लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी,लेकिन मैं एक नागरिक के रूप में चाहूंगा कि इस वाकये को देश का एक एक व्यक्ति पढ़े.आप कॉपी पेस्ट कर अपनी वाल पर या अन्यअन्य सोशलसोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें)


फेसबुक से साभार

संबंधित खबरें (Similar News)