Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

यहां नमक मिलता है

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
यहां नमक मिलता है
images 53

किरीट ठक्कर


गरियाबंद। जाड़े के दिन थे और रात का समय …. इन्ही पंक्तियों के साथ प्रारम्भ होती मुंशी प्रेमचंद की कथा ‘ नमक का दरोगा , हममें से अधिंकाश ने पढ़ी होगी । आजादी के पहले भारत में अंग्रेंजो ने नमक पर कानून बनाकर विचित्र स्थिति उत्पन्न कर दी थी। अंग्रेजो के इस काले कानून के विरुद्ध ही महात्मा गांधी ने दांडी तक की पैदल यात्रा की थी , जहाँ नमक का उत्पादन होता था।
वर्तमान समय में पिछले सप्ताह नगर में भी , नमक को लेकर विचित्र स्थिति उत्तपन्न हुयी और नमक हाथों- हाथ दो से तीन गुने अधिक मूल्य पर बिकने लगा , आलम ये था की शाम तक नगर की अनेक प्रमुख दुकानों में नमक का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका था। हालांकि जिले के प्रशासनिक अधिकारी और व्यवसायी संगठन के पदाधिकारी लगातार सचेत करते रहे कि ये सब अफवाह है। किंतु लोगों ने मिनटों में बाजार से नमक इस तरह गायब कर दिया जैसे मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर गायब होते रहे।
वैसे जिले के ईमानदार नमक के दरोगाओं ने नमक को लेकर की जा रही कालाबाजारी पर छोटे दुकानदारों पर भरपूर कार्यवाही की , पर किसी पंडित आलोपीदीन तक इनके हाथ ना पहुँचने थे ना पहुंचे और ना पहुंचेंगे।
खैर …जैसा की उम्मीद थी आज बाजार में नमक भरपूर मात्रा में उपलब्ध है वो भी एमआरपी पर , छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष प्रकाश रोहरा के अनुसार अब नमक की कोई कमी नहीं है बाजार में नमक उपलब्ध है। नगर की अन्य व्यवसायिक संस्थाओ में भी नमक मिल रहा है।

FB IMG 1589971459679

किरीट ठक्कर

संबंधित खबरें (Similar News)