Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

मुद्दों की कविता

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
मुद्दों की कविता

वैभव बेमेतरिहा

जेएनयू की हिंसा पर बोलना जरूरी है
जरूरी है विरोध करना
लोकतंत्र की रक्षा की बात करना
लेकिन छत्तीसगढ़ में
जिस तरह से पार्षद जोड़े-तोड़े गए
जिस तरह से धान खरीदी पर बवाल मचा हुआ है
जिस तरह से हसदेव अरण्य में आदिवासी प्रताड़ित हैं
जिस तरह से एनएमडीसी की लीज बढ़ी
जिस तरह से पत्रकारिता की धार कमजोर हुई
जिस तरह से गौठानों की हालत बुरी है
जिस तरह तमाम जाँच अधूरी है
जिस तरह शराबबंदी कमेटी तक सीमित
जिस तरह के यहाँ के विश्वविद्यालयों में फीस
जिस तरह से यहाँ कुलपतियों के खिलाफ शिकायत
जिस तरह कृषि, केटीयू, सरगुजा विवि को लेकर विवाद है
इन पर नामचीन कलमकार क्यों खामोश हैं ?
इन पर क्यों ख़ामोश है तार्किक कहलाने वाले ?
क्यों ख़माोश है विवेकशील गुणी कहलाने वाले ?
क्यों खमोश हैं जय स्तंभ तक सड़क पर आने वाले ?
क्यों ?
क्यों नहीं वे इन सवालों पर नारे लगाते ?
क्यों नहीं सरकार से कुछ पूछने की हिम्मत जुटा पाते ?
क्यों नहीं इसके लिए वे सड़क पर इक्कठा हो पाते ?
क्यों नहीं ?
क्यों नहीं सर्व आदिवासी समाज के फैसलों पर अमल हो पाता ?
क्यों नहीं…क्यों नहीं ?

IMG 20200111 WA0011

वैभव बेमेतरिहा

संबंधित खबरें (Similar News)