Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री हो तो जगन रेड्डी जैसा हो

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
मुख्यमंत्री हो तो जगन रेड्डी जैसा हो

केंसर पीड़ित नीरज के लिए जगन ने दिए 20 लाख

विक्रम सिंह चौहान

IMG 20190606 WA0007


रायपुर । हमारे दोस्त नीरज को बचाइए, जो कैंसर से जूझ रहा है। उसके इलाज के लिए पैसे देकर हमारी मदद कीजिए और यह साबित कीजिए कि मानवता अभी जिंदा है.’विशाखापत्तनम में एयरपोर्ट के बाहर कुछ युवक हाथों में ऐसा लिखकर बैनर-तख्ती खड़े हुए थे। वे सभी ब्लड कैंसर से जूझ रहे अपने 17 वर्षीय दोस्त नीरज की जिंदगी को बचाने के लिए सहायता की अपील कर रहे थे।

आंध्रप्रदेश के नए सीएम जगनमोहन रेड्डी की नजर जब युवकों पर पड़ी तो उन्होंने काफिला रुकवा दिया और युवकों की परेशानी के बारे में जानकारी हासिल की। वे नीरज के बारे में सुनकर द्रवित हो गए।तुरंत ही उन्होंने 20 लाख रुपये नीरज को इलाज के लिए दे दिया व कलेक्टर को आदेश दिया कि नीरज के इलाज में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।नीरज को अब हैदराबाद में एडमिट करवा दिया गया है,व उनका उचित इलाज हो रहा है।नीरज के पिता मजदूर हैं व उनकी माँ सब्जी बेचकर गुजारा करती है।वह गरीब बच्चा अब ब्लड कैंसर से जिंदगी की जंग जीतकर अपने इन गरीब माँ पिता के लिए आगे का सहारा बनेगा।

IMG 20190606 WA0006

आंध्रा के सीएम ने बता दिया कि मानवता आज भी जिंदा है।दरअसल यह एक सीएम का ही काम है कि वे जरूरतमंद की मदद करें लेकिन हम न्यू इंडिया में मध्य भारत और उत्तर भारत और पश्चिम भारत के नेताओं को जब सिर्फ पानी मांगने पर एक महिला की लातों से पिटाई का वीडियो देखते हैं तो हमें सहसा यक़ीन नहीं होता कि कोई नेता या सीएम ऐसा भी है। जगनमोहन रेड्डी के लिए लाखों दुआएं वे ऐसा ही बना रहे साथ ही नीरज को ब्लड कैंसर से जंग जीतने की शुभकामनाएं।

संबंधित खबरें (Similar News)