Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा सरकार को बदनाम करने के लिए फ़र्ज़ी खबरें भी छापो फिर सरकार से जम कर विज्ञापन लो और मलाई काटो – कुणाल शुक्ला

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा सरकार को बदनाम करने के लिए फ़र्ज़ी खबरें भी छापो फिर सरकार से जम कर विज्ञापन लो और मलाई काटो – कुणाल शुक्ला
IMG 20190725 WA0007

उदाहरण दस हैं पर चलिये आज तीन उदाहरण देता हूँ।

पहला:गोठान में ताला लग गया है सरपंच कर्ज में डूब गया। ब्रह्मांड के सबसे बड़े हिंगलिश अखबार ने यह फ़र्ज़ी खबर छापी, सरकार की जम कर किरकिरी हुई।जबकि वास्तविकता यह थी कि गायें दोपहर चरने कहीं बाहर गयी थीं,सरपंच के ऊपर कोई कर्ज नहीं था। मुख्यमंत्री को स्वयं सोशल मीडिया पर खंडन करना पड़ा।गायों से आबाद गोठान की फोटो शेयर करनी पड़ी,पर तब तक विपक्ष बहुत फजीहत कर चुका था।

दूसरा:खबर छपी की बस्तर के जवानों का जोखिम भत्ता बंद कर दिया गया है,टोटल फ़र्ज़ी बात थी पर तब तक विपक्ष ने इसे जम कर भुनाया और सरकार की किरकिरी करी।पर इस खबर को छापने बनाने वालों पर क्या कोई कार्यवाही हुई?

तीसरा:राजधानी में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के लिए इस खबर को गड़ा गया,साम्प्रदायिक सनसनी फैलाने के लिए दिखाया गया कि हिंदू परिवार को मुसलमान प्रताड़ित कर रहे हैं,लड़कियां छेड़ रहे हैं, जबकि जबकि यह सिर्फ एक मामूली जमीन के टुकड़े पर कब्जे को लेकर विवाद था।सरकार की इस फ़र्ज़ी खबर को लेकर बदनामी खूब हुई।

रमन सिंह के कार्यकाल में फ़र्ज़ी खबरें दिखाने की हिम्मत तो दूर असली गड़बड़ घोटाले की खबरें दिखाने छापने की हिम्मत नहीं थी। याद करिये यही हिंगलिश अखबार है न जिसने मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिए एंटी स्टोरी किया था तब इसका सरकारी विज्ञापन छः माह के लिए बंद कर दिया गया था और हमारे कलेक्टर ओपी भैया ने लीज़ की जमीन के दुरुपयोग का नोटिस अलग से थमा दिया था।
वैसे लीज़ के दुरुपयोग का मामला अभी भी जिंदा है बस बोतल खोल कर जिन्न बाहर निकालना है।

संबंधित खबरें (Similar News)