Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा देश के सामने कुपोषण एक बड़ी समस्या, बच्चे कमजोर होंगे तो आगे चलकर वो कमजोर नागरिक बनेंगे

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा देश के सामने कुपोषण एक बड़ी समस्या, बच्चे कमजोर होंगे तो आगे चलकर वो कमजोर नागरिक बनेंगे
cm baghel 2

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन आज जिला मुख्यायाल दंतेवाड़ा में सुपोषित दंतेवाड़ा सुपोषण अभियान और बिहान महिला समूह के सम्मेलन में शाामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय मेढका डोबरा स्टेडियम में अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को गरम पोष्टिक भोजन परोसा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लगभग 125 करोड़ रूपए के 30 विभिन्न विकास कार्यों का लोकापर्ण और भूमि पूजन किया। इस दौरान सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम बघेल ने दंतेवाडा के बड़ेबचेली को नया अनुविभाग बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि आज देश के सामने कुपोषण एक बड़ी समस्या है। यदि बच्चे कमजोर होंगे तो आगे चलकर वो कमजोर नागरिक बनेंगे। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें समय पर सही पोषण मिले। राज्य सरकार ने प्रदेश को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है और इसी के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के पंचायतों में सुपोषण अभियान के तहत महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और बच्चों को गरम पोष्टिक भोजन प्रतिदिन मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा गांधी जी की 150 वीं जयंती 2 अक्टूबर से यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह बस्तर अंचल के सुदुर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा नही मिल पा रही थी इसे देखते हुए राज्य सरकार ने यहां के हॉट बाजारों के दिन वहां चिकित्सक और पैरामेडिकल की टीम की उपस्थिति सुनिश्चित कर ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाया जा रहा है। इसे भी आगामी 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
दंतेवाड़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख -समृद्धि के लिए आर्शिवाद मांगा। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, सांसद दीपक बैज, विधायक मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी सख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
सीएम बघेल की प्रमुख घोषनाएं


100 बिस्तर जिला अस्पताल अब 200 शैयायुक्त में होगा उन्नयन
जिला अस्पताल में सिटी स्केन सेंटर की होगी सुविधा
दन्तेवाड़ा में कौशल उन्नयन हेतु मल्टी स्किल सेंटर की होगी स्थापना
कुआकोंडा में अगले शैक्षणिक सत्र से डिग्री कॉलेज की होगी शुरुआत
कुआकोंडा में 25 लाख रुपये की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन
कुआकोंडा में आदिवासी कलामंच के लिये 10 लाख रुपए
शंखिनी एवं डंकनी नदी में 18 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल

संबंधित खबरें (Similar News)