Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री के नामपर कांग्रेस नेता द्वारा अधिकारी को दिया गया धमकी और गाली

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
मुख्यमंत्री के नामपर कांग्रेस नेता द्वारा अधिकारी को दिया गया धमकी और गाली
IMG 20190720 WA0006


आप भी सुनें कांग्रेस नेता और अधिकारी के बीच की यह बातचीत- रिकॉर्डिंग

Voice recording

राजनांदगांव। ट्रांसफर के नाम पर कांग्रेस नेता द्वारा अधिकारी को धमकाने और गंदी गाली देने का एक ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो कांग्रेस राजनांदगांव जिला ग्रामीण के अध्यक्ष नवाज खान और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार मरावी के बीच फोन में हुई बातचीत का है। जिसमें कांग्रेस नेता नवाज खान द्वारा अधिकारी को गंदी गाली देने के साथ ही ट्रांसफर करने की धमकी दी जा रही है। यही नहीं कांग्रेस नेता नवाज खान ने यह तक कह दिया कि मेरे कहने पर मुख्यमंत्री भी ट्रांसफर करता है, तुम इतने बड़े अधिकारी हो गए हो, मैं तुम्हें देख लूंगा। कांग्रेस नेता द्वारा अधिकारी को यह तक कहा गया कि रूको तुमको बस्तर भेजता हूं। अपनी अनुशंसा की एक भी ट्रांसफर नहीं होने पर कांग्रेस नेता ने अधिकारी को धमकाते हुए सभी आदेश वापस लेने की बात कही। साथ ही अधिकारी पर सेटिंग करने की बात कही।

IMG 20190720 WA0005

इस पूरे मामले में आयुर्वेद अधिकारी अरविंद कुमार मरावी द्वारा जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा गया है। जिसमें उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। श्री मरावी ने अपने पत्र में बताया कि- कांग्रेस नेता नवाज खान द्वारा मुझे गंदी- गंदी गाली गलौच दिया गया। साथ ही बस्तर ट्रांसफर करने की धमकी दी। इतना ही नहीं नवाज खान द्वारा मुझे कहा गया कि मेरे कहने पर मुख्यमंत्री भी ट्रांसफर करता है। इसके बाद भी 18 जुलाई की दोपहर उसने दोबारा फोन कर मुझे कहा कि मेरी मुख्यमंत्री से बात हो गयी है तुम अपना बोरिया बिस्तर बांध लो। नवाज खान द्वारा मुझे बार- बार प्रताड़ित किया जा रहा है जिसलकी वजह से मैं अपने काम नहीं कर पा रहा हूं। मैं पूरी तरह से भयभीत हूं।

क्या मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता पर कार्यवाही करेंगे ? : राजेश मूणत

राजनांदगांव जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री राजेश मूणत ने जिले के आयुर्वेद अधिकारी अरविंद मरावी को राजनांदगांव ग्रामीण कांग्रेश अध्यक्ष नवाज खान द्वारा गाली-गलौज कर मुख्यमंत्री के नाम पर धमकाने के मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहां है कि छत्तीसगढ़ में किस तरह की कार्य संस्कृति कांग्रेस सरकार में पनप चुकी है यह घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। श्री मूणत ने कहा कि इस मामले में सारे तथ्य एकदम स्पष्ट हैं कि कांग्रेसका एक पदाधिकारी किस तरह एक सरकारी अधिकारी पर दबाव बनाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। सरेआम धमकाया जा रहा है कि मेरे कहने पर तो मुख्यमंत्री भी ट्रांसफर करता है अगर मेरी बात नहीं मानी तो अभी बस्तर भेजता हूं। श्री मूणत ने कहा कि भाजपा लंबे समय से यह कहती आ रही है कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के लोग किस तरह गुंडागर्दी कर रहे हैं लेकिन इसे विपक्ष का आरोप ठहरा दिया जाता रहा है अब यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस के राज में अधिकारियों पर दबाव बनाकर कांग्रेस के लोग न केवल मनमानी कर रहे हैं बल्कि उनसे अभद्रता करते हुए बस्तर भेज देने की खुली चुनौती दे रहे हैं। श्री मूणत ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मामले में तत्काल कदम उठाते हुए अपने कार्यकर्ता को पुलिस से गिरफ्तार करवाएंगे ? श्री मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून के राज की जगह कांग्रेसका गुंडाराज कायम हो गया है।

संबंधित खबरें (Similar News)