Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

माकपा और जनौस के नेतृत्व में आदिवासी छात्राओं ने रेंगकर मांगी अपनी छात्रवृत्ति और नौकरी : प्रशासन ने बेरूखी से कहा, मांगें भेज देंगे सरकार को

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
माकपा और जनौस के नेतृत्व में आदिवासी छात्राओं ने रेंगकर मांगी अपनी छात्रवृत्ति और नौकरी :  प्रशासन ने बेरूखी से कहा, मांगें भेज देंगे सरकार को
IMG 20190625 WA0013

बस्तर, सरगुजा और जशपुर से आई 15-20 छात्राओं ने एक आकर्षक प्रदर्शन कर अपनी लंबित छात्रवृत्ति देने और यूरोपीयन कमीशन से किये गए करार के अनुसार उन्हें स्टाफ नर्स की नौकरी देने की मांग की. इस प्रदर्शन का नेतृत्व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारत की जनवादी नौजवान सभा ने किया. इन दोनों संगठनों के कई कार्यकर्ता भी इन छात्रों के साथ रेंगने में शामिल थे. प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा राज्य सचिव संजय पराते, जनौस राज्य संयोजक प्रशांत झा, नर्सिंग छात्रा लक्ष्मी राणा, पत्रकार रितेश पांडे आदि कर रहे थे

पुलिस की व्यवस्था को गच्चा देते हुए नर्सिंग छात्राओं ने कलेक्टोरेट परिसर से ही घुटनों के बल रेंगना शुरू कर दिया था. उनके घड़ी चौक पहुंचने पर यातायात कुछ देर के लिए अस्त-व्यस्त हो गया था. सभी छात्राएं और प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास तक जाने की जिद पर अड़ी हुई थी, जिन्हें आधे रास्ते समझा-बुझाकर रोका गया. गर्मी व तपिश के कारण कुछ छात्राएं रेंगते हुए बेहोश भी हो गई.

IMG 20190625 WA0011

प्रशासन को सौंपे अपने ज्ञापन में छात्रवृत्ति और नौकरी देने के मांग के साथ ही निजी कॉलेजों द्वारा मांगी जा रही अनाप-शनाप फीस पर रोक लगाने और सरकारी कॉलेजों में पढ़ रही छात्राओं को छात्रावास राशि देने की मांग की है. उनकी यह भी मांग है कि जिन छात्राओं ने पढ़ाई छोड़ दी है, उन्हें पुनः नर्सिंग प्रशिक्षण में प्रवेश दिया जाए, क्योंकि कमीशन द्वारा उनके लिए दिए गए पैसे सरकार के पास रखे हुए हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग पर प्रशासन ने सरकार को मांग उनकी मांग से अवगत कराने का आश्वासन दिया है.

IMG 20190625 WA0012

संबंधित खबरें (Similar News)