Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

माओवादी होना कोई अपराध नहीं: केरल हाईकोर्ट

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
माओवादी होना कोई अपराध नहीं: केरल हाईकोर्ट
KeralaHC

नई दिल्ली। केरल उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय खंडपीठ ने यह निर्णय दिया है कि माओवादी होना कोई अपने आप में अपराध नहीं है और माओवादी होने के आधार पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निजता के अधिकार का हनन नहीं किया जा सकता है। अदालत ने यह भी कहा कि अच्छे उद्देश्यों के लिए गलत उपायों का इस्तेमाल करने की पुलिस और सरकार को इजाजत नहीं दी जा सकती है। इस दो सदस्यीय खंडपीठ की अध्यक्षता केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऋषिकेश राय कर रहे थे। इस खंडपीठ के दूसरे सदस्य एके जयशंकरन नांबियार थे।

टाइम्स आफ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक माननीय न्यायाधीशों ने यह निर्णय केरल सरकार की उस अपील के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकार ने उसी हाईकोर्ट के एकल पीठ के फैसले को चुनौती दी थी। एकल पीठ ने भी यही फैसला सुनाया था। उसने कहा था कि माओवादी होना अपराध नहीं है। दरअसल माओवादी होने के आधार पर पुलिस ने बिना अदालत के वारंट को न केवल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था बल्कि उसके  घर की तलाशी ली थी और उससे पूछताझ किया था। इस मामले में एक सदस्यीय पीठ ने राज्य सरकार और पुलिस को कथित माओवादी को 1 लाख रूपए का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया था।

केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व वाली इस दो सदस्यीय खंडपीठ ने इस बात पर जोर दिया कि माओवादी होने के आधार पर किसी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं किया जा सकता है और उपरोक्त मामले में देश के एक नागरिक की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है। इस तरह का मत भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भी कई अवसरों पर व्यक्त किया है।

केरल उच्च न्यायालय का उपरोक्त निर्णय इसलिए और महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि पिछले तीन-चार दिनों के बीच देश के कई हिस्सों में बिना किसी अदालती वारंट के कुछ लोगों के माओवादी होने के नाम पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा उठाया गया, उनके घरों की तलाशी ली गई, उनसे कई दिनों तक पूछताछ की गई। उनमें से कुछ लोगों को दो-तीन दिनों बाद छोड़ दिया गया।

संबंधित खबरें (Similar News)