Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

महिला थाना प्रभारी पर एक लाख लेने का आरोप

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
महिला थाना प्रभारी पर एक लाख लेने का आरोप

पैसा लेने के बाद भी शराब मामले में फंसाने का लगाया आरोप

ग्राम कोमा की पीड़ित महिला ने संसदीय सचिव कार्यालय में पहुंचकर की शिकायत

DGP व CM से भी फरियाद लगायी

शिखादास

महासमुंद (भूमकाल समाचार)। ग्राम कोमा की एक महिला ने खल्लारी थाना प्रभारी पर एक मामले में सेटिंग के लिए एक लाख रूपए लेने का आरोप लगाया है। दिलचस्प बात तो यह है कि रकम लेने के बाद भी महिला के पति के खिलाफ शराब मामले में प्रकरण बना दिया गया। अब पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित डीजीपी से की है।

IMG 20200717 WA0002

गुरूवार को ग्राम कोमा निवासी पीड़ित महिला रूखमणी साहू शिकायत लेकर संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के कार्यालय पहुंची थी।

उन्होंने शिकायत पत्र देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ग्राम कोलदा में शराब बेच रहे दो लड़कों को खल्लारी पुलिस ने पकड़ा था।

इस मामले में खल्लारी थाना प्रभारी ने अपने थाना की पुलिस मोनू सरदार और देवचरण सिन्हा को उनके घर भेजकर पैसे की मांग की। लगातार थाना प्रभारी के दबाव के चलते इधर-उधर से पैसे की व्यवस्था कर एक लाख रूपए थाना प्रभारी के कहने पर मोनू सरदार व देवचरण सिन्हा को दिया गया।

पैसा मिलने के बाद भी उनके पति हितेश साहू को शराब के एक मामले में फंसा दिया गया। उन्होंने शिकायत पत्र देते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
और रिमांड पूरी नहीं करने पर कार्रवाई
महिला ने आरोप लगाया कि एक लाख देने के बाद फिर से एक लाख रूपए और मांगे जा रहे थे। जिसे पूरा नहीं करने पर उसके पति को फंसा दिया गया।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी के कहने पर एक लाख दिए थे लेकिन फिर से इतनी रकम की डिमांड की गई। नहीं देने पर पुलिस उसके घर में रखे मारूति कार को जबरदस्ती ले गए और उसमें शराब रखवाकर जब्ती बनाई।

पैसा लेने के बाद भी महिला द्वारा पति के खिलाफ झूठा मामला बनाने की बात कहने पर पुलिस विभाग का

मोनू सरदार ने कहा कि टीआई ने रकम ली है तुम्हे जो करना है कर लो। वहीं महिला ने बताया कि टीआई ने भी धमकी दी है कि ज्यादा बात करने पर गांजा के मामले में फंसा दिया जाएगा। पुलिस की धमकी से उसका परिवार भयभीत है।

महिला का आरोप बेबुनियाद-टीआई आरोपों में घिरीं खल्लारी टीआई दीपा केंवट का कहना है कि महिला का आरोप बेबुनियाद है। मामले की जांच कराने पर वस्तुस्थिति स्पष्ट हो जाएगी। रहा सवाल हितेश साहू को फंसाने का तो उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।

संबंधित खबरें (Similar News)