Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

मगरमच्छ कौन ?(लघुकथा)

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
मगरमच्छ कौन ?(लघुकथा)
193040179 adani 6

सपुरण कुलदीप

यह कहानी आज से लगभग 30-35 साल पुरानी है । छत्तीसगढ़ के एक गाँव में एक बनियाँ अपनी रोजी-रोटी की तलाश में आया । उसके पास कुछ भी जमा पूंजी नहीं थी किन्तु व्यापार उसके खून में तो था ही ,उसने गाँव के एक दो कद्दावर लोंगो से मेलजोल बढाकर किसी तरह से रहने लगा । किराए के मकान में छोटी सी किराने की दूकान खोल ली । किराने की दूकान के साथ ही कबाड़, कोयला की हेराफरी करना भी शुरू कर दिया ,इस धंधे में गाँव के बेरोजगार नौजवानों को भी शामिल कर लिया । अब उसके पास छोटे-बड़े अधिकारी ,पुलिस भी आने जाने लगे सभी स्तर पर उसने अच्छे सबंध बना लिए थे । किराए के मकान पर भी उसने कब्जा कर लिया । गाहे-बेगाहे लोंगो को जरुरत पड़ने पर मदद भी कर दिया करता । किसी तरह की दिक्कत या मजबूरी हो जाने पर लोग उसी के पास मदद मांगने पहुंच जाते और मदद के बदले वह लोंगो से रूपये जमीन आदि लेकर काम करा देता । अब वह बनियाँ सेठजी हो गया था । गाँव की पंचायत में भी उसकी ही राय ली जाने लगी थी । गाँव में जितने भी विकास के कार्य होते थे सेठजी ही देखते थे । गाँव की सरकारी राशन की दूकान कई सालों से बंद पड़ी थी इस समस्या को लेकर गाँव का एक नौजवान कुछ और साथियो के साथ तहसीलदार और खाद्य विभाग में अर्जी लेकर गया तो पता चला कि राशन दुकान तो कभी बंद हुयी ही नहीं उसे तो सेठ जी चला रहे है और हर सप्ताह राशन का वितरण हो रहा है । गाँव में आकर उस नौजवान ने गाँव वालों की पंचायत बुलाई और इस बात की जानकारी दी । तब गांववालों ने उस नौजवान को बड़ा बुरा भला कहा । गांववाले उस नौजवान को समझा रहे थे पानी में रहना हे त मगरमच्छ से बैर नई करना चाहिए । अब वह सेठ सारे काला कारोबार छोड़ चुका है कई फैक्ट्री का मालिक है और गाँव के बेरोजगार अब नशा के आदि हो चुके हैं , छोटे मोटे चोरी चपाटी करके अपना परिवार चलाते हैं ।

संबंधित खबरें (Similar News)