Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

भू-राजस्व संहिता में संविधानविरोधी और कॉर्पोरेटपरस्त बदलाव का विरोध किया किसान सभा ने

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
भू-राजस्व संहिता में संविधानविरोधी और कॉर्पोरेटपरस्त बदलाव का विरोध किया किसान सभा ने
IMG 20200909 WA0001

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने आदिवासियों की जमीन को गैर-आदिवासियों को सौंपने के लिए भू-राजस्व संहिता में संविधानविरोधी बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उपसमिति गठित करने की तीखी निंदा की है। किसान सभा ने आरोप लगाया है कि सरकार का वास्तविक इरादा आदिवासियों की जमीन को कॉरपोरेटों के हाथों में सौंपने का है।

आज जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि भू-राजस्व संहिता में आदिवासीविरोधी संशोधन के प्रयास पिछले भाजपा राज में भी हुआ था। तब कांग्रेस ने इसका खुलकर विरोध किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस का भी भाजपा की राह पर चलना यह बताता है कि कांग्रेस और भाजपा — दोनों ही पार्टियों की नीतियां आदिवासीविरोधी और कॉर्पोरेटपरस्त हैं।

उन्होंने कहा कि जनजातीय सलाहकार परिषद का काम आदिवासियों के हितों की रक्षा करना है और उसे 5वीं अनुसूची व पेसा कानून जैसे संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रावधानों के तहत आदिवासियों के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में खड़ा रहना चाहिए, लेकिन कांग्रेस सरकार उसका उपयोग आदिवासीविरोधी औजार के रूप में कर रही है। इससे ऐसे परिषद के औचित्य पर ही प्रश्न-चिन्ह लग जाता है।

किसान सभा नेताओं ने कहा कि भू-राजस्व संहिता की धारा- 165 की उपधारा-6 में परिवर्तन से न केवल भाजपा राज के समय हुए समस्त गैर-कानूनी भूमि हस्तान्तरण वैध हो जाएंगे, बल्कि भविष्य में आदिवासी क्षेत्रों के प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेटों की इजारेदारी का रास्ता भी खुल जावेगा। चूंकि ये संशोधन संविधान द्वारा आदिवासियों को दिए गए संरक्षण के पूरी तरह खिलाफ होंगे, इसलिए संविधानविरोधी भी होंगे।

किसान सभा ने मांग की है कि सरकार तत्काल इस उपसमिति को भंग करें तथा आदिवासी समुदाय को उनके जल-जंगल-जमीन व संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा का आश्वासन दें।

SANJAY PARATE

संजय पराते

संबंधित खबरें (Similar News)